WI Inning
33/0 (2.4 ov)
Target: 352
Shai Hope 20(11)*
John Campbell 9 (5)
WI need 319 runs in 47.2 remaining overs
{"_id":"5ca8c6dfbdec22764d26f9b5","slug":"ipl-2019-preview-prediction-and-statics-before-rcb-vs-delhi-capitals-from-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: क्या अपना पहला मैच जीत पाएगी बैंगलोर, सामने है दिल्ली के युवा जांबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: क्या अपना पहला मैच जीत पाएगी बैंगलोर, सामने है दिल्ली के युवा जांबाज
Sun, 07 Apr 2019 07:57 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 07:57 AM IST
सार
कुल मैच: 22
बैंगलोर: 15
दिल्ली: 06
बेनतीजा: 01
10: मैच खेले गए हैं दोनों टीमों के बीच बैंगलोर में जिसमें 6 बैंगलोर जीता
विज्ञापन
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लगातार पांच हार के साथ इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में सबसे निचले पायदान पर मौजूद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की टीम जब रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी नजरें दमदार प्रदर्शन करके पहली जीत दर्ज करने पर होंगी।
विज्ञापन
बैंगलोर को सत्र में पहली जीत का इंतजार है तो वहीं दिल्ली की टीम यहां पांच मैचों में दो जीत के साथ पहुंची है। कोलकाता से शुक्रवार को मिली शिकस्त के बाद बैंगलोर की टूर्नामेंट के खिताबी दौड़ में बने रहने की चुनौती होगी। अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए टीम को बचे हुए लगभग सभी मैचों को जीतना होगा।
विज्ञापन
कोलकाता के खिलाफ कोहली ने 49 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन जबकि डीविलियर्स ने 32 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े लेकिन आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी के कारण टीम 205 रन के बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इस मैच में युजवेंद्र चहल और पवन नेगी के अलावा बैंगलोर के गेंदबाज ना तो ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे है ना ही रन रोकने में। कोलकाता के खिलाफ अंतिम चार ओवर में 66 रन लुटाने पर कोहली ने भी गेंदबाजों की खिंचाई की थी। बल्लेबाजी में भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
चेन्नई के खिलाफ टीम सिर्फ 70 रन बना सकी तो वहीं हैदराबाद के खिलाफ उनकी पारी 113 रन पर सिमट गई। राजस्थान के खिलाफ भी टीम का शीर्ष क्रम नहीं चला था। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ टीम को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी।
दिल्ली के लिए मुश्किलें कम नहीं रही हैं। पहले मैच में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम को तीन हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ 78 रन बनाए थे जबकि शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और कॉलिन इनग्राम लय में हैं।
गेंदबाजी विभाग की अगुवाई कासिगो रबाडा कर रहे हैं जिसमें ट्रेंट बोल्ट और इशांत शर्मा जैसे अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं। युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने भी दिल्ली के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा।