फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: preview and statics before KXIP vs Mumbai Indians from Mohali

IPL 2019: विवादों से भरी पंजाब मुंबई को हराकर करना चाहेगी वापसी, आज शाम होगा मुकाबला

Fri, 29 Mar 2019 10:00 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: preview and statics before KXIP vs Mumbai Indians from Mohali
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन टी-20 लीग के पहले दोनों मैचों में विवादों में रही पंजाब की टीम शनिवार को मुंबई के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में यहां घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। 
विज्ञापन


पंजाब के लिए शुरुआती दोनों मैच उतार-चढ़ाव से भरे रहे। पहले मैच में राजस्थान के जोस बटलर को मांकड़िंग करने के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन की आलोचना हुई तो वही कोलकाता के खिलाफ दूसरे मैच में 30 गज के घेरे के अंदर चार खिलाड़ी नहीं रखने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जिससे आंद्रे रसेल के आउट होने के बाद उस गेंद को नोबाल करार दिया गया और रसेल ने धमाकेदार पारी खेल कर मैच का रूख बदल दिया।
विज्ञापन


अश्विन की टीम इन सब को भुल कर यहां के पीसीए स्टेडियम में नयी शुरूआत करना चाहेगी। टूर्नामेंट अभी शुरूआती दौर में है और दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की है। इस लिहाज से मैच से पहले किसी भी टीम को कमजोर नहीं आंका जा रहा और मुकाबले पर सबकी करीबी नजरें होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों में कई बड़े खिलाड़ी है और वे इस मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे। गेल ने राजस्थान के खिलाफ 47 गेंद में 79 रन बनाकर फार्म में होने का संकेत दिया तो वहीं इस मैच में युवा सरफराज खान ने 29 गेंद में नाबाद 46 रन की पारी खेली थी।

कोलकाता के खिलाफ मयंक अग्रवाल और डेविड मिलर ने बल्ले से प्रभावित किया। टीम के लिए हालांकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल का फार्म चिंता का सबब है जो दो मैच में अब तब सिर्फ पांच रन ही बना सके हैं।

बैंगलोर के खिलाफ छह रन की जीत दर्ज कर यहां पहुंची मुंबई के हौसले बुलंद होंगे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट) ने एक बार फिर साबित किया की उन्हें अंतिम ओवरों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज क्यों कहा जाता है। कप्तान रोहित शर्मा (33 गेंद में 48) और हार्दिक पंड्या (14 गेंद में 32) पिछले मैच की लय को यहां जारी रखना चाहेंगे।

सत्र की शुरूआत अर्धशतक से करने वालेयुवराज सिंह अपने ‘घरेलू मैदान और दर्शकों’ के सामने बल्ले से छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे।

समय : मैच शाम चार बजे से खेला जाएगा।

कुल मैच : 22
पंजाब : 10
मुंबई : 12


किंग्स इलेवन पंजाब:
रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मुजीब उर रहमान, डेविड मिलर, सैम कुरैन, वरुण चक्रवर्ती, निकोलस पूरन, मोइजेज हेनरिक्स, हार्डस विलजोइन, दर्शन नालकंडे, सरफराज खान, अर्शदीप सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बरार, मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, सिमरन सिंह। 


मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या, युवराज सिंह, किरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जसवाल, इशान किशन, सिद्धेश लाड, इविन लुइस, मयंक मार्कंडे, मिशेचल मैक्लनघन, जैसन बेहरनडोर्फ, अंकुल राय, रसिख सलाम, अनमोलप्रीत, बरिंदर सरां, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, जयंत यादव और क्विंटन डी कॉक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed