फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: Prediction and preview of KKR vs CSK

IPL 2019: चोटिल रसेल ने बढ़ाया कोलकाता का सिरदर्द, चेन्नई से अहम मुकाबला आज

Sun, 14 Apr 2019 10:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 14 Apr 2019 10:53 AM IST
सार

  • प्रसारण : शाम 4.00 बजे से  
  • 302: रन बना चुके हैं अभी तक छह पारियों में रसेल 
  • 05: दिन में दूसरी बार आमने-सामने हैं चेन्नई और कोलकाता 
  • कुल मैच: 22
  • चेन्नई जीत: 13
  • केकेआर: 08 
  • बेनतीजा: 01

विज्ञापन
IPL 2019: Prediction and preview of KKR vs CSK
चेन्नई बनाम कोलकाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालिका में शीर्ष पर चल रही चेन्नई रविवार को यहां होने वाले इंडियन टी-20 लीग के मैच में  दिल्ली की तरह कोलकाता के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। घरेलू टीम की लय अचानक लगातार दो हार से टूट गई, पहले उसे चेन्नई से और फिर बीती रात दिल्ली से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन


कोलकाता हालांकि मजबूत चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में काफी दबाव में होगी। पिछली दो पराजय ने कोलकाता की आंद्रे रसेल पर अति निर्भरता उजागर कर दी जिन्होंने अभी तक बल्ले से जलवा बिखेरा है। 
विज्ञापन


घरेलू टीम की मुश्किल इस बात से भी बढ़ गई है कि कलाई की चोट के बढ़ने के कारण जमैका के इस खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध हो गया है जो उन्हें चेन्नई में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ 21 गेंद में 45 रन की पारी के दौरान भी वह सहज नहीं दिखे थे। वह गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर भी नहीं कर सके थे और मैदान पर लड़खड़ाते दिखे थे। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भी वह नहीं दिखाई दिए।

हालांकि प्रतिभाशाली युवा शुभमन गिल अच्छी फार्म में दिख रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ उन्हें पारी के आगाज के लिए भेजा गया जिसमें उन्होंने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली, लेकिन कोलकाता  के सभी बल्लेबाजों को अच्छा करने की जरूरत है विशेषकर कप्तान दिनेश कार्तिक को जो पिछले सत्र में उनके लिए सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वह इस बार जूझ रहे हैं और उन्होंने 15.33 के औसत से 93 रन बनाए हैं।  


विवाद पीछे छोड़ प्रदर्शन पर फोकस 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम सात में से छह मैचों में विजय पताका लहरा चुकी है जिसमें लगातार तीन मैचों में जीत शामिल है। लेकिन पिछले मैच में धोनी गलत कारणों से सुर्खियों में आ गए। राजस्थान के खिलाफ अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए। हालांकि धोनी प्रतिबंध से बच गए और उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ही लगाया गया। चेन्नई की टीम एक और शानदार प्रदर्शन से इस विवाद को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed