फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2019: New Zealand cricketers to be available for entire season

IPL 2019 को लेकर खुशखबरी, पूरे सत्र मौजूद रहेंगे इस खतरनाक टीम के खिलाड़ी

Mon, 12 Nov 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: New Zealand cricketers to be available for entire season

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले टूर्नामेंट में अपने खिलाड़ियों को पूरे समय तक खेलने की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


एनजेडसी के व्यावसायिक महाप्रबंधक जेम्स वियर ने सोमवार को आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित विशेष बातचीत में यह घोषणा की।

वियर ने यहां संवाददाताओं के चुनिंदा समूह से कहा, ‘न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जो फैसले किए हैं उनमें से एक अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग में अंत तक खेलने की स्वीकृति देना है।’
विज्ञापन


आईपीएल के तुरंत बाद आईसीसी विश्व कप खेला जाना है और ऐसे में न्यूजीलैंड बोर्ड के इस फैसले को समझाते हुए वियर ने कहा, ‘हम अपने खिलाड़ियों को जितना अधिक संभव को दुनिया भर में खेलने का अनुभव देना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि उन्हें आईपीएल में खेलकर उन्हें बेहतरीन अनुभव मिले।’
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजेडसी ने यह घोषणा उस समय की है जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के हवाले से यह खबरें आ रही हैं कि इंग्लैंड में मई के अंत में शुरू हो रहे 2019 आईसीसी विश्व कप के कारण ये दोनों देश आईपीएल 12 के अंत तक अपने खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति नहीं देंगे।

वियर ने कहा, ‘पिछले सत्र में हमारे 11 खिलाड़ी वहां (आईपीएल) खेल रहे थे जो हमारे लिए शानदार है और हम इसे जारी रखने को लेकर उत्सुक हैं।’ 

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के अलावा तेज गेंदबाज टिम साउथी, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट और मिशेल मैकलेनाघन नियमित तौर पर इस लुभावनी टी-20 लीग में खेलते हैं।


एनजेडसी अगले साल की शुरुआत में पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नेपियर में 23 जनवरी से खेल जाएगा।

वियर ने कहा, ‘हम स्टार (स्पोर्ट्स) के साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि जितना अधिक संभव हो मैच का समय भारतीय दर्शकों के अनुकूल हो सके।’ वियर ने बताया कि टी-20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed