{"_id":"5c815172bdec2213ed0caafb","slug":"ipl-2019-matches-to-start-at-4-pm-and-8-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: खत्म हुई अटकलबाजी, पुराने समय पर होंगे सारे मैच, बोर्ड रहा अडिग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: खत्म हुई अटकलबाजी, पुराने समय पर होंगे सारे मैच, बोर्ड रहा अडिग
Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2019
प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने गुरुवार को कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी लीग मैच पहले की तरह रात आठ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
दोपहर बाद के मैच चार बजे से जबकि रात के मैच आठ बजे से होंगे। अटकलबाजियां थी कि बीसीसीआई पर रात के मैचों का समय बदलकर सात बजे करने का दबाव है लेकिन बोर्ड मैच को आठ बजे शुरू करने के फैसले पर ही अडिग रहा।
विज्ञापन
सीओए की बैठक के बाद राय ने कहा, 'मैच रात आठ बजे से शुरू होंगे।' पिछले साल भी लीग मैच आठ बजे से शुरू हुए थे लेकिन फाइनल और प्लेआफ के अन्य मैच सात बजे से शुरू हुए थे। इनपुट-भाषा
विज्ञापन