फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI

इन 11 जाबांजों के भरोसे मैदान पर उतरेगी KKR, मिशन होगा 'IPL फाइनल'

Fri, 25 May 2018 04:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI
दिनेश कार्तिक

कोलकाता नाइटराइडर्स ने एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर में एंट्री की।  अब केकेआर का सामना शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से है, जिसे पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।  चलिए गौर करते हैं कि 'ऑरेंज आर्मी' के खिलाफ केकेआर किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकती है:

विज्ञापन


ओपनर्स- सुनील नरेन और क्रिस लिन

सुनील नरेन केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं। वह गेंद व बल्ले से उपयोगी योगदान दे रहे हैं। ओपनिंग पर आकर नरेन ने विस्फोटक पारियां खेली और कई मौकों पर केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह अब एसआरएच के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


क्रिस लिन के लिए मौजूदा सीजन अच्छा बीत रहा है। हालांकि, वह अपने सर्वश्रेष्ठ खतरनाक मोड पर नहीं दिखे। मगर केकेआर की टीम उनकी आक्रामकता से वाकिफ है और जानती है कि समय आने पर वह किसी गेंदबाज के लिए बुरा सपना बन सकते हैं। केकेआर की टीम उन्हें निश्चित ही अंतिम एकादश में बरकरार रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल आर्डर- रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल और दिनेश कार्तिक

IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

रॉबिन उथप्पा के लिए मौजूदा सीजन अब तक अच्छा नहीं बीता है। उन्होंने अच्छी शुरुआत हासिल करने के बावजूद अपना विकेट गंवाया। अब एसआरएच के खिलाफ वह करिश्माई प्रदर्शन करके अपने चयन को सार्थक साबित करने की कोशिश करेंगे।

शुभमन गिल को चौथे क्रम पर भेजे जाने की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि नितीश राणा के फॉर्म में गिरावट आई है। युवा गिल ने दर्शाया है कि मौका मिलने पर वह अच्छी पारी खेलने में सक्षम हैं।

दिनेश कार्तिक- कप्तान इस टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी हैं। कार्तिक ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और एक बार फिर टीम को उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। फैंस भी उम्मीद कर सकते हैं कि केकेआर को तीसरा ख़िताब दिलाने के लिए कार्तिक अपने अलग अवतार में नजर आएंगे।

ऑलराउंडर्स- नितीश राणा और आंद्रे रसेल

IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI
रसेल

नितीश राणा का बल्लेबाजी में फॉर्म पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, उनमें अकेले के दम पर बाजी पलटने की काबिलियत है। राणा की भी कोशिश रहेगी कि वह शुक्रवार को अपना बेस्ट प्रदर्शन दे और टीम को फाइनल में पहुंचाएं।

आंद्रे रसेल से टीम को विशाल उम्मीदें हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच रहे रसेल बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वह अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए केकेआर को अच्छी स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

स्पिनर्स- पियूष चावला और कुलदीप यादव

IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI
पियूष चावला

पियूष चावला ने इस सीजन में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने नियमित अंतराल में विकेट चटकाए हैं और बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया। पिछले मैच में भी चावला ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह इस फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगे।

कुलदीप यादव की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन फिर उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यादव की खासियत यही रही कि उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। यादव ऐसे ही सटीक लाइन व लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश करेंगे ताकि उनकी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकें।

तेज गेंदबाज- टॉम करन और प्रसिद्ध कृष्णा

IPL 2018 second Playoff KKR vs SRH Kolkata Knight Riders predicted XI
Prasidh Krishna

टॉम करन को जेवोन सियरलेस की जगह मौका दिया जा सकता है। सियरलेस मिले मौके को भुना नहीं पाए और बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए। करन ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह निश्चित ही इसे स्पेशल बनाना चाहेंगे।

प्रसिद्ध कृष्णा को मौजूदा आईपीएल की खोज माना जा रहा है। उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। अच्छी बात यह रही कि कृष्णा ने रन खर्च नहीं किए। एसआरएच के खिलाफ कृष्णा एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed