{"_id":"5aafce5b4f1c1bb7758b641f","slug":"ipl-2018-kings-xi-punjab-will-play-3-matches-at-mohali-and-rest-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: घर में कम इंदौर में ज्यादा खेलेगी किंग्स इलेवन पंजाब, हो गया फैसला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: घर में कम इंदौर में ज्यादा खेलेगी किंग्स इलेवन पंजाब, हो गया फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : file
इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में इस बात पर सहमति बन गई है कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने पहले तीन घरेलू मैच मोहाली और आखिरी चार मैच इंदौर में खेलेगी। इस बदलाव के अतंगर्त पंजाब 15, 19 और 23 अप्रैल को इंदौर की जगह मोहाली में खेलेगी और 4, 6, 12 और 14 मई को इंदौर में खेलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि यह बदलाव चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट में चल रहे मरम्मत की वजह से किया गया है। जानकारी के मुताबिक 12 मई से यह एयरपोर्ट बंद रहेगा। बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य सीके खन्ना ने कहा है कि अगर किंग्स इलेवन पंजाब मई में चंडीगढ़ में खेलती है तो उसे लॉजिस्टिक लाने-ले जाने में दिक्कत होती। इसलिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इंदौर और मोहाली के मैचों की तारीख को आपस में बदल दिया है।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम इस प्रकार है-
रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, अक्षर पटेल, केएल राहुल, एंड्रू टाई, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, करुण नायर, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, अक्षदीप नाथ, मोहित शर्मा, बरिंदर सरान, मुजीब ज़दरण, बेन ड्वौर्शुइस, अंकित राजपूत, मयंक डागर, प्रदीप साहू, मंजूर दार।
विज्ञापन