फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 Delhi Daredevils refuse to play in Lucknow

IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स का लखनऊ में खेलने से इंकार, स्टेडियम पर उठाए सवाल

Thu, 15 Feb 2018 04:40 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018 Delhi Daredevils refuse to play in Lucknow
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : File
विजय हजारे ट्रॉफी के नॉक आउट छिनने के बाद अब लखनऊ को और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने आईपीएल मुकाबले लखनऊ में खेलने से इंकार कर दिया है। डेयरडेविल्स मैनेजमेंट ने लखनऊ में नहीं खेलने का कारण नवनिर्मित एकाना स्टेडियम को मैच के लिए तैयार नहीं होना बताया है। 
विज्ञापन


यही नहीं आईपीएल टीमों ने अपने घरेलू मैदान को छोड़ किसी नए आयोजन स्थल पर प्ले ऑफ मुकाबले भी नहीं खेलने की बात कह डाली है। इसके साथ ही इस बार यूपी में आईपीएल मुकाबलों के आयोजन की संभावनाएं लगभग खत्म सी हो गई हैं। कानपुर पहले ही आईपीएल मुकाबलों की दौड़ से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन


आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला लंबे समय से लखनऊ में दिल्ली डेयरडेविल्स के दो और दो प्ले ऑफ मुकाबले कराने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में डेयरडेविल्स की शुक्ला से कई दौर की बात भी हुई है। शुक्ला के ही कहने पर डेयरडेविल्स मैनेजमेंट ने लखनऊ के स्टेडियम का कई मौकों पर दौरा भी किया, लेकिन अंत में मंगलवार को डेयडेविल्स मैनेजमेंट ने राजीव शुक्ला को साफ कर दिया कि वह आईपीएल-11 के अपने सभी घरेलू मैच दिल्ली में खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरडेविल्स ने लखनऊ में नहीं खेलने का सबसे बड़ा कारण लखनऊ स्टेडियम का अब तक मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होना बताया है। डेयरडेविल्स का मानना है कि यहां अभी मैच के लिए काफी काम होना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा है कि टीम के प्रायोजक भी यह चाहते हैं कि सभी घरेलू मैच दिल्ली में होने चाहिए। वहीं, टीम के कोचिंग स्टाफ का भी यही मानना है कि सभी मुकाबले एक ही आयोजन स्थल पर होने चाहिए।
 
Trending Videos

राजस्थान रॉयल्स भी पुणे में नहीं खेलेगा

ipl 2018 Delhi Daredevils refuse to play in Lucknow
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : File
सिर्फ दिल्ली डेयरडेविल्स ने लखनऊ में खेलने से इंकार नहीं किया है बल्कि राजस्थान रॉयल्स ने भी पुणे में खेलने से मना कर दिया है। राजस्थान की टीम अपने सभी सातों मुकाबले जयपुर में खेलेगी।

लखनऊ की तरह पुणे में भी प्ले ऑफ मुकाबले कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन इन दोनों ही स्थानों पर अन्य टीमों की रुचि नहीं होने के चलते प्ले ऑफ मुकाबले होना भी मुश्किल हो गया है। अब इस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ऐसी होगी जो अपने घरेलू मैच मोहाली और इंदौर में खेलेगी। पंजाब ने तीन मैच इंदौर में खेलने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed