फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017: Yuvraj revels why SRH got defeat against Delhi daredevils

IPL: युवराज ने किया खुलासा क्यों मिली दिल्ली से मात

Thu, 04 May 2017 12:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 04 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
ipl 2017: Yuvraj revels why SRH got defeat against Delhi daredevils
युवराज सिंह - फोटो : IPL

 मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हार की वजह शुरुआती ओवरों में अधिक रन लुटाने को मानते हैं। इसके अलावा युवी ने कहा कि टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की भी कमी खली। मंगलवार को खेले गए आईपीएल-10 के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली टीम ने चार विकेट पर 189 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन


मैच के बाद युवराज ने कहा, ‘हमने पहले छह ओवरों में काफी रन दे दिए। इसके बाद करुण नायर का कैच छोड़ना महंगा पड़ा। शुरुआती विकेट जल्दी लेने चाहिए थे। गेंदबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। हम मध्य ओवरों में विकेट नहीं झटक पाए। उनके सभी बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेली।’ युवराज ने इस मैच में 41 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। यह पूछने पर कि क्या टीम को एक विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी खली, इसपर युवराज ने कहा, ‘हम भुवी (भुवनेश्वर कुमार) और राशिद (खान) पर अधिक निर्भर हैं। आशीष नेहरा के फिट होकर वापस लौटने पर हमारी गेंदबाजी मजबूत होगी। मोहम्मद सिराज युवा हैं जबकि सिद्धार्थ कौल सीख रहे हैं। दोनों अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।’ अपनी बेहतरीन पारी के बारे में युवराज ने कहा कि मेरे लिए रन बनाना जरूरी था। पिछली तीन-चार पारियों में मुझे मैदान पर अधिक समय नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed