IPL 10: ड्रोन से कौन कर रहा है धोनी की जासूसी!
इंस्टाग्राम पर स्टीव ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी हॉबी के बारे में बताया है। स्मिथ ने बताया कि उन्हें ड्रोन उड़ाने का शौक है उन्होंने अपने ड्रोन की मदद से पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के
मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे एमएस धोनी के नेट्स के ऊपर स्पाई कैमरे से शूटिंग की।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on
इस वीडियो में धोनी एक शानदार छक्का जड़ते दिखाई दे रहे हैं। धोनी के अलावा वीडियों में स्मिथ टीम के अन्य साथी भी दिखाई दे रहे हैं। सभी इस मौके का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। स्मिथ ने वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए कैप्शन लिखा, मैं और मेरी नई हॉबी। नए ड्रोन को उड़ाने में बहुत मजा आया। इस दौरान धोनी को एक शानदार छक्का जड़ते हुए कैमरे में कैद किया।
वीडियों में धोनी भी अच्छे मूड में दिखाई दे रहे हैं। जबकि आईपीएल की शुरुआत में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस विवाद पर हरीश गोयनका के स्टीव स्मिथ की तारीफ में किए ट्वीट ने आग में घी का काम किया था।