{"_id":"5910d9f44f1c1b9e088521fb","slug":"ipl-2017-sandeep-sharma-loses-cool-argues-with-umpire-now-fined-with-50-percent-match-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: अंपायर को बताए बगैर बदला गेंदबाजी छोर, गेंदबाज पर लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: अंपायर को बताए बगैर बदला गेंदबाजी छोर, गेंदबाज पर लगा जुर्माना
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 09 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
संदीप शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्स इलेवन पंजाब और गुजरात लॉयंस के बीच रविवार को मोहाली में खेले गए मैच में एक ऐसी घटना हुई, अमूमन इस तरह की घटनाएं मैदान पर होती बहुत कम होती दिखती हैं। लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात की पारी के पांचवें ओवर की घटना है। गेंदबाजी पर पंजाब के स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा थे और बल्लेबाजी पर ईशान किशन। यह मैच में संदीप के स्पैल का तीसरा ओवर था। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर संदीप ने अंपायर नंदकिशोर को बताए बगैर गेंदबाजी का छोर बदला और ओवर द विकेट के बजाय राउंड द विकेट से गेंदबाजी की।
इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दिया। अंपायर के गेंद को नोबॉल करार देने के बाद संदीप शर्मा अंपायर से बहस करने लगे। पंजाब के कप्तान ग्लैम मैक्सवेल ने भी अंपायर के इस निर्णय पर नाखुशी जताई थी। इस घटना के कारण नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े ड्वेन स्मिथ को खामियाजा उठाना पड़ा। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि वह किस तरफ खड़े हों। अंपायर ने भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी कि वो क्रिच के किस छोर पर खड़े हों। अंत में गुजरात ने पंजाब को उनके घर में 6 विकेट से मात दी।
मैच के बाद मामला मैच रैफरी तक पहुंचा। रैफरी ने अंपायर के निर्णय को लेकर अंसतोष जताने पर संदीप पर मैच फीस का पचास प्रतिशत जुर्माना लगा दिया। संदीप ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। अंपायर के निर्णय पर आपत्ति जताना आईसीसी आचार संहित के अनुसार लेवल-1 का अपराध है। संदीप ने मैच के बाद अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस कारण औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेवल-1 नियम के उल्लंघन में आईपीएल की आचार संहिता के अनुसार मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और मान्य होता है।