फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-2017: Pune Super Giants Vs Mumbai Indian Preview

IPL 10: आज स्मिथ के सुपरजाइंट के सामने होगा रोहित की मुंबई का चैलेंज

Thu, 06 Apr 2017 07:58 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Apr 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
IPL-2017: Pune Super Giants Vs Mumbai Indian Preview
मुंबई बनाम पुणे

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की कमान इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ संभाल रहे हैं। पिछले साल टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। नए कप्तान के साथ टीम बृहस्पतिवार को आईपीएल-10 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी लेकिन पहले ही मैच में उसके सामने दो बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस की टीम है।

विज्ञापन


कप्तान स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 की हार को भूलकर इस बार भारत दौरे की यादों को खुशनुमा बनाने को बेताब होंगे। वैसे निगाहें इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर लगी होंगी जिन्हें पुणे ने इस बार 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है और वह गेंद और बल्ले से बड़ा योगदान करके साबित करना चाहेंगे कि टीम का उन पर बड़ा दाम लगाना बेकार नहीं गया। पिछली बार स्मिथ और फाफ डू प्लेसिस दोनों चोटिल थे इस बार वे कसर पूरी कर सकते हैं। पुणे में अजिंक्य रहाणे भी हैं जिन्होंने पिछली बार बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नहीं होंगे टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अशोक डिंडा करेंगे। 
विज्ञापन


उधर मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म काफी महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा किरोन पोलार्ड, जोस बटलर और अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह के प्रदर्शन पर टीम की सफलता का दारोमदार रहेगा। मुंबई खिलाड़ियों की चोटों से प्रभावित नहीं है इससे उसके पास अंतिम एकादश में चयन के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध रहेंगे। मिशेल जानसन, लेंडल सिमंस, लसिथ मलिंगा के बृहस्पतिवार को टीम से जुड़ने की संभावना है। अन्य खिलाड़ियों में मैक्लेनघन, पार्थिव पटेल और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। मुंबई की टीम के कोच इस बार श्रीलंका के महेला जयवर्द्धने हैं। इससे पहले यह दायित्व रिकी पोंटिंग संभाल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी को दिखानी होगी बल्ले की धार 

IPL-2017: Pune Super Giants Vs Mumbai Indian Preview
धोनी - फोटो : PTI

शुरुआती आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते समय धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन पिछले साल पुणे की नई टीम ने उनकी अगुवाई में अपने पहले सीजन में महज पांच मैच ही जीते थे। धोनी बेशक इस साल अपनी टीम पुणे की कमान नहीं संभाल रहे लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में धोनी की गिनती दुनिया के चुनिंदा बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उनके सामने यह फिर से साबित करने की चुनौती होगी कि एक बल्लेबाज के रूप में आज भी वह टीम के लिए बड़ी पूंजी हैं। कप्तानी के दबाव से मुक्त होने के बाद धोनी के बल्ले से रनों का प्रवाह देखने को मिल सकता है। खासतौर से उनके हेलीकॉप्टर शॉट देखने का क्रिकेटप्रेमियों को इंतजार रहेगा। 

 

ये खिलाड़ी हैं दोनों टीमों में

IPL-2017: Pune Super Giants Vs Mumbai Indian Preview
मुंबई इंडियंस - फोटो : ESPN
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णाप्पा गौतम, एसेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जानसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लाड, मिचेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, पार्थिव पटेल, किरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पूनिया, नीतीश राणा, अंबाती रायडू, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीशा सुचित, सौरभ तिवारी, विनय कुमार।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, फाफ डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, एल फर्ग्यूसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, जयदेव उनादकट, एडम जांपा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed