फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ipl 2017: preview match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab pune

किंग्स और सुपर जायंट के बीच आज भिड़ंत, जो जीतेगा वो 'सिकंदर' 

Sun, 14 May 2017 03:23 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Sun, 14 May 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
Ipl 2017: preview match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab pune
स्टीव स्मिथ और ग्लैन मैक्सवेल - फोटो : IPL official web

आईपीएल का दसवां सीजन अपने अंतिम चरण के साथ-साथ सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश कर गया है। रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच पुणे में होने वाले मुकाबले में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम का फैसला होगा। इस मैच में जो भी विजय हासिल करेगी वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। 

विज्ञापन


शनिवार को कानपुर में गुजरात और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में जीत हासिल करके गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई से मात खाने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। मुंबई अंक तालिका में टॉप पर बनी रहेगी लेकिन बाकी की तीन टीमों की स्थिति पुणे और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के परिणाम पर निर्भर करेगी।  

विज्ञापन

क्या होंगे प्लेऑफ के समीकरण

Ipl 2017: preview match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab pune
राइजिंग पुणे सुपर जायंट - फोटो : IPL official web

फिलहाल पुणे के 13 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हैं। वहीं गुजरात के इतने ही मैचों में 14 अंक हैं। यदि आज पंजाब मुकाबला जीतने में सफल होती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। पुणे के इस मैच से पहले ही 16 अंक हैं लेकिन पुणे का नेट रन रेट फिलहाल -0.083 है वहीं पंजाब का +0.296 है। मैच के बाद किसी भी स्थिति में पंजाब का नेट रन रेट पुणे से कम नहीं होगा और पंजाब को नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह मिल जाएगी। पंजाब मैच में जीत दर्ज करने के बाद चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में दूसरे प्ले ऑफ में उसकी भिडंत तीसरे पायदान पर रहने वाली केकेआर से होगी। 

दूसरी तरफ यदि मैच में पुणे को जीत हासिल होती है तो पुणे के 14 मैचों में कुल 18 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। प्लेऑफ के पहले मुकाबले में उसकी भिड़ंत मुंबई से और दूसरे में हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता से होगा।

दोनों टीमों को खलेगी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की कमी

Ipl 2017: preview match no 55 rising pune supergiant vs kings xi punjab pune
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web

दोनों ही टीमों की कमान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के हाथों में है। नॉक आउट मैच में तब्दील हो चुके मैच में दोनों ही टीमें जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश करेंगी। पुणे युवा राहुल त्रिपाठी के अलावा बेन स्टोक्स और एमएस धोनी पर सबसे ज्यादा निर्भर करेगी। ये दोनों खिलाड़ी किसी भी स्थिति में मैच का रुख बदल सकने की क्षमता रखते हैं। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की के लिए ये जिम्मेदारी मार्टिन गप्टिल निभा सकते हैं। 

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने का असर दोनों ही टीमों पर पड़ेगा। पंजाब को बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी रहे हाशिम अमला और डेवि़ड मिलर की  कमी निश्चित तौर पर खलेगी वहीं  पुणे की ओर से मौजूदा सीजन में सबसे सफल गेंदबाज इमरान ताहिर की कमी पूरी करना मुश्किल काम होगा। लेकिन पुणे की पेस बैटरी फिलहाल फॉर्म में है और एडम जंपा कुछ हद तक उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पंजाब की गेंदबाजी संदीप शर्मा पर पूरी तरह निर्भर है जो पंजाब को लगातार शुरुआती सफलता दिला रहे हैं। 

अब तक दोनो टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें से 2 में पंजाब और पुणे को 1 मुकाबले में जीत हासिल हुई है। मौजूदा सीजन में पुणे में खेले गए 6 मैचों में सभी में कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed