फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Preview Match no 49 Kings XI Punjab Vs Kolkata Knight Riders in Mohali

IPL: दो दिग्गजों के बगैर KKR से भिड़ेगी पंजाब, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीत जरूरी

Tue, 09 May 2017 07:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 09 May 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Preview Match no 49 Kings XI Punjab Vs Kolkata Knight Riders in Mohali
गौतम गंभीर और ग्लैन मैक्सवेल

पिछले मैच में शानदार जीत के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स ने प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जब मंगलवार को टीम की टक्कर किंग्स इलेवन पंजाब से होगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ शीर्ष दो में जगह सुरक्षित करना होगा। केकेआर ने रविवार को लगातार दो हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। दूसरी ओर किंग्स इलेवन की टीम को रविवार को गुजरात लॉयंस ने छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


केकेआर ने सबसे निचले पायदान पर चल रही आरसीबी के खिलाफ छह ओवरों में 105 रन का स्कोर खड़ा कर दिखा दिया कि क्यों उन्हें आईपीएल की मजबूत टीमों में शामिल किया जाता है। कोलकाता टीम ने 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील नारायण ने 17 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली और 15 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। साथी क्रिस लिन ने भी 22 गेंदों पर 50 रन की तेजतर्रार पारी खेली। मैच के बाद कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि छह ओवरों में 105 रन का स्कोर अविश्वसनीय सा है। उन्होंने अपने कैरियर में किसी जोड़ी को इतना तेज खेलते नहीं देखा। नारायण ने टीम के 12 में से नौ मैचों में ओपनिंग करते हुए 194 रन बनाए हैं। लिन की वापसी से टीम मजबूत हुई है। कप्तान गौतम गंभीर भी फॉर्म में चल रहे हैं। उथप्पा अगर फिट नहीं हुए तो मनीष पांडे, यूसुफ पठान और ग्रैंडहोम पर दायित्व बढ़ेगा। गेंदबाजी में टीम के पास उमेश यादव, क्रिस वोक्स और सुनील नारायण मुख्य गेंदबाजों की भूमिका में हैं। अंकित राजपूत और पीयूष चावला भी टीम के लिए सहयोगी भूमिका अदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंजाब को है केवल और केवल जीत की दरकार

IPL 2017: Preview Match no 49 Kings XI Punjab Vs Kolkata Knight Riders in Mohali
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web

दूसरी ओर ग्लेन मैक्सवेल के नेतृत्व में किंग्स इलेवन पंजाब के पास प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत क्षीण रह गई हैं। टीम के खाते में 11 मैचों में पांच जीत दर्ज हैं और दस अंक के साथ वह पांचवें स्थान पर हैं। यदि उसे प्लेऑफ की रेस में अंतिम क्षणों तक बने रहने हैं तो उसे अब अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने की जरूरत है। केकेआर के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से भिड़ना है और सभी मुकाबले चुनौतीपूर्ण होने की संभावना है। सोमवार को गुजरात लॉयंस के खिलाफ हार से पंजाब की उम्मीदों को झटका लगा है। हाशिम अमला (104) की शतकीय पारी से टीम ने तीन विकेट पर 189 रन का अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन गुजरात के ड्वेन स्म्थि की 39 गेंदों पर 74 रन की पारी उनके प्रदर्शन पर भारी पड़ गई। पंजाब टीम की फील्डिंग भी खराब रही। स्मिथ की दो कैच छूटीं थीं। पंजाब की उम्मीदें अपने मुख्य बल्लेबाज हाशिम अमला पर लगी हैं जो दो शतकों सहित 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल के अलावा टीम के पास मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, मनन वोहरा, ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल जैसे बल्लेबाज हैं। मैक्सवेल के 11 मैचों में 200 रन हैं। उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की जरूरत है।

आंकड़ो में किसका पलड़ा है भारी 
केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 10 सीजन में 20 मैच खेले गए हैं। जिनमें से 6 में पंजाब को तो 14 में कोलकाता को जीत हासिल हुई है। साल 2014 से अब तक दोनों के बीच 9 मैच खेले गए हैं जिनमें से 8 में कोलकाता और एक बार पंजाब विजयी रही है। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के फॉर्म को देखते हुए कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 

स्वदेश लौटे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

IPL 2017: Preview Match no 49 Kings XI Punjab Vs Kolkata Knight Riders in Mohali
हाशिम अमला - फोटो : IPL official web
दसवें सीजन में अब तक पंजाब की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हाशिम अमला और किलर मिलर के नाम से प्रसिद्ध डेविड मिलर स्वदेश रवाना हो गए हैं। दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वनडे और टी-20 सीरीज में भाग लेना है। इन दोनों क्रिकेटर्स के स्वदेश लौटने का असर सीधे तौर पर पड़ेगा। अमला ने मौजूदा आईपीएल में पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। अमला के नाम 10 मैचों में 60 की औसत और 141.76 के स्ट्राइक रेट से 420 रन हैं। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक हैं। वह दसवें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं डेविड मिलर फॉर्म में नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने इस सीजन में खेले 5 मैच में 27.66 की औसत और 103.75 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed