{"_id":"591923bb4f1c1b0b43850a28","slug":"ipl-2017-play-off-scene-after-league-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-10: प्लेऑफ की तस्वीर साफ, अंतिम चार में अब इन टीमों की होगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL-10: प्लेऑफ की तस्वीर साफ, अंतिम चार में अब इन टीमों की होगी टक्कर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Mon, 15 May 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL official web
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 का रोमांच अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। लीग मैच खत्म हो गए हैं और प्लेऑफ की तस्वाीर, तारीख और टीमे एकदम साफ हो गई हैं। 21 मई को आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा टॉप चार टीमों को क्वालिफायर और एलिमिनेटर से गुजरना होगा।
इन टॉप 4 टीमों में मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है। पहला क्वालिफायर 16 मई को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई और पुणे के बीच होने वाले इस मैच में जीतन वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा।
17 मई को हैदराबाद और कोलकाता बेंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ेंगी। हारने वाली टीम का इस टूर्नामेंट से पत्ता साफ हो जाएगा और जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर में खेलना होगा। दूसरा क्वालिफायर भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। यह मैच 19 मई यानी शुक्रवार को होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर या गौतम गंभीर में से कौन आईपीएल की ट्रॉफी उठाता है।