{"_id":"58ffcb264f1c1b9928c0d783","slug":"ipl-2017-muralitharan-calls-bhuvneshwar-kumar-the-best-bowler-in-ipl-history","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरलीधरन की नजर में ये भारतीय है IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरलीधरन की नजर में ये भारतीय है IPL इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 26 Apr 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन
सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच मुथैया मुरलीधरन ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। मुरली ने बताया, 27 वर्षीय भुवनेश्वर बेहद काबिल गेंदबाज हैं टीम को जब कभी कैसी भी जरूरत पड़ी भुवी ने वैसी ही गेंदबाजी की। वह भारतीय टीम का भविष्य हैं।
विज्ञापन
मेरे हिसाब से वह सर्वश्रेष्ठ है। ऐसा मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं। मैं उसे पिछले 4-5 साल से देख रहा हूं। जब मैं इस टीम से नहीं जुड़ा था तब भी मेरी यही राय थी कि वह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है।
विज्ञापन
Trending Videos
आईपीएल 2017 का है सबसे बेहतरीन गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार-मनन वोहरा
- फोटो : IPL official web
मुरली ने आगे कहा, वह पावरप्ले में 2 ओवर गेंदबाजी करता है और 2 ओवर डेथ ओवर्स में। उसकी गेंदबाजी का रन औसत बेहद कम है। टीम ने उसे जब कभी जैसा कहा उन्होंने वैसा ही कहा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह भारत की ओर से ज्यादा टी-20 मैच नहीं खेले हैं। वह भारतीय टीम के लिए भी बेहद अहम खिलाड़ी साबित होगा।
आईपीएल में अब तक भुवनेश्वर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 7 मैच में सबसे अधिक 16 विकेट हासिल किए हैं। वह शुरुआती और आखिरी दोनों परिस्थितियों में बेहद प्रभावशाली साबित हुए हैं। अच्छी गेंदबाजी करने के अलावा भुवी युवा और गैरअनुभवी खिलाड़ियों को गेंदबाजी में सुधार के लिए सलाह भी देते हैं और उनके साथ अपने अनुभव भी साझा करते हैं।