फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: Match preview Rising Pune Super Giants Vs Gujarat Lions at pune

IPL 10: जीत की लय कायम रखना चाहेंगे सुपरजाइंट, आज गुजरात लॉयंस से भिड़ंत

Mon, 01 May 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 01 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017: Match preview Rising Pune Super Giants Vs Gujarat Lions at pune
स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL

शुरुआती दौर में संघर्ष करने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की टीम ने लय पकड़ ली है। आईपीएल-10 में सोमवार को उसका मुकाबला गुजरात लॉयंस से होना है जो अंक तालिका में निचले हाफ में चल रही है। पुणे की टीम ने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। इस समय टीम नौ मैचों में दस अंक लेकर चौथे स्थान पर है। यदि टीम सोमवार को गुजरात के खिलाफ मैच जीत लेती है तो उसके प्लेऑफ में पहुुंचने की संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी।

विज्ञापन


गुजरात नौ मैचों में आठ अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उन्हें अपनी संभावनाएं कायम रखने के लिए अब हर मैच जीतने की जरूरत है। सुपरजाइंट ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 61 रन से जीत हासिल की थी। पुणे के गेंदबाजों ने टीम के बनाए 157 के औसत स्कोर का अच्छा बचाव किया। इमरान ताहिर ने 18 रन देकर तीन और ‘मैन ऑफ द मैच’ फर्ग्यूसन ने सात रन देकर दो विकेट लिए। जयदेव उनादकट, डेनियल क्रिश्चियन और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया। टीम के बल्लेबाज जरूर अच्छी पिच पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रहे थे। वैसे कप्तान स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धोनी, मनोज तिवारी और राहुल त्रिपाठी के बल्ले से रन निकल रहे हैं और उम्मीद है कि गुजरात के खिलाफ बल्लेबाज एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।  

विज्ञापन

गुजरात को अब सुपर प्रदर्शन की जरूरत 

IPL 2017: Match preview Rising Pune Super Giants Vs Gujarat Lions at pune
गुजरात लॉयंंस - फोटो : IPL official web

दूसरी ओर गुजरात की टीम शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपरओवर में दुर्भाग्यपूर्ण हार के बाद उतरेगी। ऐसी हार की निराशा से उबरना आसान नहीं होता। हालांकि गुजरात की टीम इस बात पर संतोष कर सकती है कि वह 153 रन बनाने के बावजूद मैच को सुपरओवर तक ले जाने में सफल रहे। गुजरात के क्षेत्ररक्षकों ने चार रनआउट किए जिनमें से तीन तो अंतिम सात गेंदों पर किए थे। सुपर ओवर में वह जरूर मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे 12 रन नहीं बना पाई। गुजरात के लिए जेम्स फॉकनर (2/34) और युवा तेज गेंदबाज बासिल थंपी (3/29) ने अच्छी गेंदबाजी की। गुजरात की टीम को अपने बल्लेबाजों से और बेहतर करने की उम्मीद है। 

टीम : राइजिंग पुणे सुपरजाइंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, अशोक डिंडा, मयंक अग्रवाल, फाफ डू प्लेसिस, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चाहर, राहुल चाहर, डेनियल क्रिश्चियन, एल फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडेय, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर। 
गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, बासिल थंपी, शुभम अग्रवाल, ड्वेन स्मिथ, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनर, ऐरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैककुलम, प्रदीप सांगवान, जैसन राय, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथूसिंह, तेजस बरोका और एंड्रयू टाय। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed