फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2017: match preview Gujarat lions Vs Sunrisers Hyderabad in kanpur

IPL: बड़ी जीत से होकर गुजरेगा हैदराबाद के लिए प्लेऑफ का रास्ता

Sat, 13 May 2017 06:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 13 May 2017 06:09 AM IST
सार

 

विज्ञापन
ipl 2017: match preview Gujarat lions Vs Sunrisers Hyderabad in kanpur
सुरेश रैना और डेविड वार्नर

विस्तार

आज आईपीएल के 53वें मुकाबले में प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो चूकी गुजरात लॉयंस का मुकाबला सनराइडर्स हैदराबाद के साथ होगा। हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का यह आखिरी मौका है बड़े अंतर से जीत हासिल करने की सनराइजर्स प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर सकते हैं। 
विज्ञापन


गत विजेता हैदराबाद के पास हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने का भी मौका है लेकिन इसके लिए उन्हें बाकी बचे मैचों के नतीजों का इंतजार करना होगा। लेकिन सनराइजर्स के कप्तान किसी भी सूरत में ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना चाहेंगे। मौजूदा सीजन में हैदराबाद लगातार दो से ज्यादा मैचों में जीत नहीं हासिल कर सकी है। उनके प्रदर्शन में लगातार उतार-चढाव दिखाई दिया है। हालांकि पिछले मैच में अंक तालिका में टॉप पर चल रही मुंबई को मात देने के बाद हैदराबाद का मनोबल बढ़ा हुआ है। 
विज्ञापन


सुरेश रैना के नेतृत्व वाली टीम के पास खोने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। वह अब केवल अपनी साख बचाने के लिए खेलना चाहते हैं। यदि आज गुजरात जीत हासिल कर लेती है तो बाकी की टीमों के लिए समस्याएं बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद की गेंदबाजी बेहद मजबूत है। बल्लेबाजी में ऑरेंज कैप के साथ कप्तान वार्नर कमान संभाले हुए हैं वहीं गेंदबाजी में पर्पल कैप के साथ भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐेसे में गुजरात के लिए उसे मात दे पाना आसान नहीं होगा। 


अब तक इन दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हो चुके हैं जिनमे से सभी मैच हैदराबाद ने जीते हैं ऐसे में एक बार फिर हैदराबाद की तरफ पलड़ा झुका दिख रहा है। ऐसे भी गुजरात की कमजोर कड़ी इसबार गेंदबाजी रही है पूरे सीजन में उनके गेंदबाजों ने तकरीबन 9 की औसत से रन लुटाए हैं ऐसे में हैदराबाद के बल्लेबाज गुजरात की इस कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें पटखनी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed