फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 4 Kings XI Punjab Vs Rising Pune Supergiant

KXIPvsRPS: पंजाब ने पुणे को दी 6 विकेट से मात, कप्तान मैक्सवेल बने मैन ऑफ द मैच

Sun, 09 Apr 2017 01:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 09 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 4 Kings XI Punjab Vs Rising Pune Supergiant
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Cricket Australia

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पिछले सीजन में सबसे निचले स्थान पर थी। इस बार कप्तानी का दायित्व संभालने वाले ग्लेन मैक्सवेल नए इरादे लेकर आए हैं। आईपीएल-10 के अपने पहले मुकाबले में टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को पहले ही मुकाबले में एक ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। जीत के हीरो कप्तान मैक्सवेल रहे जिन्होंने 20 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। 

विज्ञापन


पुणे वॉरियर्स की टीम आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करते हुए कभी नहीं जीती। इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करना पुणे को रास नहीं आया। किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले पुणे को बल्लेबाजी पर उतारा था। बेन स्टोक्स (50) की पारी की मदद से स्मिथ की अगुवाई वाली टीम ने छह विकेट पर 163 रन बनाए लेकिन पंजाब ने 19 ओवरों में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन

एक बार फिर कारगर साबित हुए ताहिर

IPL 2017 Match 4 Kings XI Punjab Vs Rising Pune Supergiant
इमरान ताहिर - फोटो : Cricket 360
किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही थी। मनन वोहरा (14) को अशोक डिंडा ने तीसरे ओवर में आउट कर दिया था। दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर (2/29) एक बार फिर कारगर नजर आ रहे थे। ऋद्धिमान साहा (13) को उन्होंने अपनी गुगली पर बोल्ड कर दिया तो अक्षर पटेल (24) को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन लौटा दिया था। पंजाब ने 85 रन पर चार विकेट खो दिए थे। उसे 53 गेंदों पर 79 रन की जरूरत थी लेकिन मैक्सवेल और डेविड मिलर (30*) ने बिना दबाव ओढ़े जीत सुनिश्चित करके ही दम लिया। खासकर मैक्सवेल आक्रामक मूड में थे। उन्होंने इमरान ताहिर के 16वें ओवर में लगातार दो छक्के मारे। तेरहवें ओवर में ओवरथ्रो पर दोनों बल्लेबाजों ने एक मर्तबा चार रन दौड़कर भी ले लिए थे। 

किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले पुणे को बल्लेबाजी पर उतारा था। संदीप ने तेज इनस्विंगर पर मयंक अग्रवाल को पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया।  तमिलनाडु के युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन के लिए आईपीएल में पदार्पण शानदार रहा। नटराजन ने अपनी दूसरी ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे (19) को स्टोइनस के हाथों कैच करा दिया। अब कप्तान स्टीव स्मिथ (26) पर दायित्व आ गया था जिन्होंने पहले मैच में मुंबई के खिलाफ शानदार पारी खेली थी लेकिन उनका एक शॉट मिसटाइम हो गया और स्टोइनिस की गेंद पर वोहरा ने उनका कैच लपक लिया। 12वें ओवर में धोनी (05) भी पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद स्टोक्स और तिवारी ने 37 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी की। स्टोक्स ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। जबकि तिवारी ने तीन चौके और दो छक्के जड़े। 
 
 

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की मेहनत पर फिरा पानी

IPL 2017 Match 4 Kings XI Punjab Vs Rising Pune Supergiant
बेन स्टोक्स - फोटो : ESPN
बेन स्टोक्स की अर्द्धशतकीय पारी से पुणे ने चुनौतीपूर्ण स्कोर जरूर खड़ा किया था। स्टोक्स के अलावा मनोज तिवारी (नाबाद 40 रन, 23 गेंद) ने भी उपयोगी योगदान दिया। तिवारी और डेनियल क्रिश्चियन (17) ने अंतिम दो ओवरों में तेजी से रन बटोरे। एक समय पुणे का स्कोर 49 रन पर तीन विकेट हो चुका था। अगर आईपीएल-10 की नीलामी में 14 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे बिके खिलाड़ी स्टोक्स ने यह पारी नहीं खेली होती तो पुणे इतना स्कोर भी खड़ा नहीं कर पाती। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed