{"_id":"58e8e26d4f1c1bf8335b6f57","slug":"ipl-2017-suresh-raina-surpass-virat-kohli-become-highest-run-scorer-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL10: KKR के खिलाफ रैना के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL10: KKR के खिलाफ रैना के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का बड़ा रिकॉर्ड
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
राजकोट में शुक्रवार को गुजरात लॉयंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में भले ही गुजरात को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन गुजरात के कप्तान सुरेश रैना के नाम इस मैच में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
रैना ने कोलकाता के खिलाफ आईपीएल करियर के दौरान 29वां अर्धशतक जड़ते हुए एक बार फिर आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन में विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़कर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।
रैना ने आईपीएल में अब तक 148 मैच खेले हैं। उनके नाम 34.14 की औसत से 4,166 रन हो गए हैं। जिसमें एक शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में विराट दूसरे पायदान पर हैं। उनके नाम 139 मैचों में 38.05 की औसत से 4,110 रन दर्ज हैं। आईपीएल में उन्होंने चार शतक और पांच अर्धशतक बनाए हैं। 9वें सीजन में विराट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार शतक जड़े थे।
विज्ञापन
विराट के चोटिल होने के कारण रैना के नाम यह रिकॉर्ड इस सीजन कायम रह सकता है। विराट कह चुके हैं कि जब तक वह 120 प्रतिशत फिट नहीं होंगे तब तक वह मैदान में वापसी नहीं करेंगे।