फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 35 Preview Gujrat Lions Vs Mumbai Indians

IPL-10: घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को मात देने के मूड में गुजरात लॉयंस

Sat, 29 Apr 2017 11:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 35 Preview Gujrat Lions Vs Mumbai Indians
Gujrat lions, IPL - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत के बाद गुजरात लॉयंस की टीम के हौसले बुलंद हैं। अब शनिवार को उनकी टक्कर खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है मुंबई इंडियंस से होनी है तो उन्हें अपने खेल का स्तर और बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। गुजरात टीम उम्मीद कर रही होगी कि उनके कप्तान सुरेश रैना पूरी तरह फिट रहें। रैना ने आरसीबी के खिलाफ 30 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली लेकिन फील्डिंग के दौरान उनके कंधे पर चोट लग गई थी। बल्लेबाजी करते समय भी वह दर्द सहन करते नजर भी आ रहे थे।
विज्ञापन


अगर दोनों टीमों को तुलनात्मक रूप से देखें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई ने अपने आठ में से छह मैच जीते हैं जबकि गुजरात की टीम केवल तीन मैच जीत पाई है। मुंबई को दोनों हार राइजिंग पुणे सुपराजाइंट के हाथों मिली हैं। इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीमों में शामिल मुंबई का पहला मकसद दो और जीत हासिल कर सबसे जल्द प्लेऑफ में प्रवेश करने का होगा। दूसरी ओर लॉयंस के लिए अगले छह में से पांच मैच जीतने की जरूरत है। 
विज्ञापन

इरफान कर सकते हैं मैदान पर वापसी

IPL 2017 Match 35 Preview Gujrat Lions Vs Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
जेम्स फॉक्नर और एंड्रयू टाय गेंदबाजी में तो ब्रैंडन मैककुलम और ऐरोन बल्लेबाजी में टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। बासिल थंपी के रूप में उनके पास एक युवा तेज गेंदबाज है तो मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक की मौजूदगी भी अहम है। इसके अलावा संभव है कि इरफान पठान और अंकित सोनी गुजरात के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।
 
अगर विशुद्ध प्रतिभा की बात करें तो मुंबई टीम के पास शीर्ष में जोस बटलर के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड बल्लेबाजी में अच्छा योगदान कर रहे हैं। पांड्या बंधु क्रुणाल और हार्दिक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहे हैं तो जानसन और मैक्लेनघन अपनी गति और पेस से बल्लेबाजों को परेशानी में डाल रहे हैं।

संभावित अंतिम एकादश

गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैकुलम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, इरफान पठान, जेम्स फॉक्नर, एंड्रयू टाय, बेसिल थंपी, अंकित सोनी

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नितीश राणा, केरॉन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैकलेनेघन, जसप्रीत बुमराह, मिचेल जॉनसन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed