फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 31 Live Royal Challenger Bangalore Vs Gujarat Lions At Bangalore

RCBVsGL: गुजरात लॉयंस ने बैंगलोर को दी 7 विकेट से मात, 'विराट सेना' प्लेऑफ से बाहर!

Fri, 28 Apr 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 28 Apr 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 31 Live  Royal Challenger Bangalore Vs Gujarat Lions At Bangalore

विराट सेना का बुरा वक्त थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आरसीबी को गुजरात लॉयंस ने सात विकेट से मात देकर आईपीएल में बने रहने की अपनी संभावनाओं की जिंदा रखा है। वहीं विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो गई हैं। गुजरात ने बैंगलोर द्वारा जीत के लिए दिए गए 135  रन के लक्ष्य को 13.5 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऐरोन फिंच ने 34 गेंदों में शानदार 72 रन बनाए। फिंच ने अपनी पारी में 5 चौके और 6 छक्के जड़े। कप्तान सुरेश रैना 34 रन बनाकर नाबाद रहे। 'टाय को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

विज्ञापन

SCORECARD 
135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात के लिए ओपनिंग करने आए ईशान किशन ब्रैंडन मैकुलम सस्ते में पवेलियन लौट गए। दोनों को सैमुअल बद्री ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऐरोन फिंच ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। कप्तान रैना और फिंच के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई। मैच को जल्दी खत्म करने के चक्कर में वह नेगी की गेंद पर डिविलियर्स को कैच दे बैठे। जडेजा और रैना ने गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर को शुरुआत में दो झटके लगे। विराट कोहली, क्रिस गेल और ट्रेविस हेट सस्ते में पवेलियन लौट गए। विराट ने 10 गेल ने 8 और ट्रेविस हेड 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बैंगलोर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 134 रन बना सकी। केदार जाधव और पवन नेगी बैंगलोर के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। जाधव ने 31 और नेगी ने 32 रन बनाए। अनिकेत चौधरी अंत में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से एंड्रर्यू टाय सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। टाय के अलावा रविंद्र जडेजा ने 2, अंकित सोनी ने , जेम्स फॉक्नर और बासिल थंपी ने 1-1 विकेट हासिल किया। गुजरात के गेंदबाजों ने पूरी पारी में आरसीबी के बल्लेबाजों को खुलकर बल्लेबाजी करने का कोई मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैच के बाद गुजरात के 8 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं। वहीं आरसीबी के 9 मैच में 2 जीत के साथ केवल 5 अंक हैं। गुजरात अंक तालिका में छठे और बैंगलोर सातवें स्थान पर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed