फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 28 Live Mumbai Indians vs Pune Supergiants

MIVsRPS: मुंबई का विजयरथ रुका, रोमांचक मैच में पुणे ने दी 3 रन से मात

Tue, 25 Apr 2017 04:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 25 Apr 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 28 Live Mumbai Indians vs Pune Supergiants
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL official web

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पुणे के बीच खेले गए मैच में पुणे ने मुंबई को 3 रन से मात देकर आईपीएल के दसवें सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई को 20 ओवर में जीत के लिए 161 रन बनाने थे लेकिन मुंबई निर्धाकित 20 ओवर में 157 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रन बनाने थे। हार्दिक पांड्या स्टाइक पर थे। उनदकर की पहली ही गेंद पर हार्दिक कैच हो गए। इसके बाद स्टाइक पर रोहित शर्मा आए। रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का जडा। इसके बाद 4 गेंद में 11 रन की मुंबई को जरूरत थी। ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित कोई रन नहीं बना सके। इसके बाद चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को उनदकर ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। अब 2 गेंद में 11 रन की जरूरत थी पांचवीं गेंद 2 रन लेने की कोशिश में  मैक्लेघन रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर हरभजन ने छक्का जड़ा लेकिन तब तक जीत मुंबई से दूर जा चुकी थी। इस तरह शानदार गेंदबाजी की बदौलत पुणे ने 3 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में मुंबई ने तीन विकेट गंवाए। 

विज्ञापन

बेन स्टोक्स और उनदकर ने पुणे के लिए 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं सुंदर, क्रिस्टन और ताहिर को 1-1 विकेट हासिल किया। 

SCORECARD    

पारी के पांचवें ओवर में बटलर स्टोक्स की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 17 रन बनाए। फॉर्म में चल रहे नीतीश राणा आज अपने बल्ले का जादू नहीं दिखा सके 3 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। डेनियल क्रिस्टन ने उन्हें जयदेव के हाथों कैच कराया। अच्छी लय में दिख रहे पार्थिव पटेल एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। 33 रन बनाकर पार्थिव पुणे का तीसरा शिकार बने। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड कर दिया। बेन स्टोक्स बल्ले से आज कमाल नहीं दिखा सके लेकिन उन्होंने इसकी भरपाई गेंदबाजी से कर दी। स्टोक्स ने कर्ण शर्मा को बोल्ड कर मुंबई को चौथा झटका दिया। रोहित शर्मा और पोलार्ड ने मुंबई को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। इमरान ताहिर की एक गेंद पर पोलार्ड ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और बाउंड्री पर स्टीव स्मिथ ने गेंद को लपक लिया। 
विज्ञापन


मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे को रहाणे और त्रिपाठी की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। रहाणे ने 38 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी कर रहे त्रिपाठी एक बार फिर अर्धशतक बनाने से चूक गए। इसके बाद पुणे के लगातार विकेट गिरते रहे। कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका। अच्छी शुरुआत के बावजूद विकेटों की पतझड़ के कारण पुणे मुंबई के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना सकी। इस सीजन लगातार सातवीं जीत हासिल करने के लिए मुंबई को 161 रन का लक्ष्य हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पुणे के लिए रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने पारी की सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले 9 ओवर में 74 रन जोड़े। लेकिन दसवें ओवर में कर्ण शर्मा की एक गेंद के उछाल को रहाणे समझ नहीं पाए। और कर्ण को ही कैच दे बैठे। रहाणे ने 38 रन बनाए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी भी  कर्ण शर्मा की गेंद पर 45 रन पर कैच आउट हो गए। उन्हें बाउंड्री पर पोलार्ड ने लपक लिया। राहुल लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक से चूक गए।  इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने पुणे को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन वह हरभजन सिंह की गेंद पर चकमाखाकर बोल्ड हो गए। स्मिथ केवल 17 रन बना सके। स्मिथ का विकेट हरभजन के आईपीएल करियर का 200 वां विकेट था। आईपीएल 10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स एक बार फिर असफल रहे। मिचेल जॉनसन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। स्टोक्स 17 रन बना सके। पुणे को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर थी लेकिन वह बुमराह की गेंद पर 7 रन पर बोल्ड हो गए। अंतिम ओवर में  मनोज तिवारी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में डेनियल क्रिस्टन 2 और वाशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। 
मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज कर्ण शर्मा और जसप्रीत बुमराह रहे। दोनों ने मुंबई के 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 


लगातार 6 जीत हासिल कर चुकी मुंबई अपने 'आइकॉन' सचिन तेंदुलकर को उनके बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। टूर्नामेंट में पिछले छह मैचों से लगातार जीत रही है और उसका लक्ष्य अपने विजयी अभियान को बरकरार रखना होगा। वहीं पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली पुणे टीम भी अपनी लय पटरी पर लाना चाहती है। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रुणाल पांड्या की जगह कर्ण शर्मा को टीम में जगह दी है। 

अंतिम एकादश:
मुंबई:
पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्लेघन, मिचेल जॉनसन, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह


राइजिंग पुणे सुपरजाइंट: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, डैन क्रिस्टन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, इमरान ताहिर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed