फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: live match no 54 Kolkata Knight Riders Vs Mumbai Indians in kolkata

KKRvsMI: रोमांचक मैच में मुंबई ने केकेआर को 9 रन से हराया

Sun, 14 May 2017 12:31 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Sun, 14 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: live match no 54 Kolkata Knight Riders Vs Mumbai Indians in kolkata
mumbai

कोलकाता के ईडेन गार्डन में कोलकाता को 9 रन से मात देकर मुंबई ने आईपीएल के लीग दौर का अंत जीत के साथ किया। 14 मैचों में 10 जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। घरलू मैदान पर जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 164 रन ही बना सकी। यह साल 2012 के बाद कोलकाता की अपने घर में रनों का पीछा करते हुए पहली हार है। यह मुंबई की मौजूदा सीजन की 10वीं जीत है। इससे पहले उसे पिछले 2 मैचों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जीत के साथ लीग दौर का अंत करना उसके लिए अच्छा संकेत है।  

विज्ञापन


मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया था। टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज उन्हें जीत के दरवाजे तक नहीं पहुंचा सका। केकेआर पारी की शुरुआत से अंत तक नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की ओर से क्रिस लिन और सुनील नरेन आए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सुनील नरेन इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले साउदी की गेंद का शिकार हो गए। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नरेन हार्दिक पांड्य को कैच दे बैठे। कोलकात को दूसरा झटका कप्तान गौतम गंभीर के रूप में लगा वह 21 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा भी कुछ खास कमान न कर सके और 5वें ओवर की छठी गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

SCORECARD
टीम ने 11 गेंद के अंतराल में ही अपने तीन बेशकीमती विकेट गंवा दिए। टीम को चौथा झटका क्रिस लिन के रूप में 6.2 ओवर में लगा। यूसुफ पठान आउट होने वाले 5वें बल्लेबाज थे वहीं कॉलिन डे ग्रैंडहेम का विकेट गिरते ही कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ग्रैंडहोम 29 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी थे। केकेआर की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले मनीष पांडे हार्दिक पांड्या की गेंद पर 33 रन बनाकर आउट होने वाले सातवें प्लेयर रहे। मैच के आखिरी मोड़ पर केकेआर को आठवां झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। वह साउथी की गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने। अंतिम ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी लेकिन हार्दिक की धारदार गेंदों के सामने ट्रेंट बोल्ट और उमेश यादव की जोड़ी केवल 5 रन जोड़ सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की जीत के बाद अब कल पंजाब और पुणे के बीच खेले जाने वाला मुकाबला बेहद अहम हो गया है। उस मैच के परिणाम से यह फैसला होगा कि मुंबई की प्लेऑफ में किस टीम से भिडंत होगी। यदि कल पुणे की जीत होती है तो पुणे अंक तालिका में 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। यदि पंजाब मैच जीतती है तो दूसरे पायदान पर मौजूद गत विजेता हैदराबाद से उसका मुकाबला होगा। 


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए ओपनिंग करने सौरभ तिवारी और लिंडल सिमंस उतरे। मुंबई ने इस मैच के लिए टीम में 6 बदलाव किए थे। मुंबई को पहला झटका सिमंस के रूप में लगा। सिमंस ने 5 गेंदें खेली और बिना खाता खोले बोल्ट का शिकार बने। कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को खराब शुरुआत से उबारने में सौरभ का बखूबी साथ दिया, लेकिन वह भी 21 गेंदों में 27 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए रोहित और सौरभ के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई और मुंबई शुरुआती झटकों से उबरी।

मुंबई को तीसरा झटका सौरभ के रुप में लगा। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे सौरभ रन लेने की जल्दबाजी में अपना विकेट गंवा बैठे। सौरभ ने 41 गेंदों की पारी में 9 चौकों की मदद से 51 रन बनाए। सौरभ और रायडू के तीसरे विकेट के  लिए 61 रन जोड़कर मजबूती स्थिति में पहुंचाया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रायडू 19 ओवर में आउट हो गए। रायडू कुलदीप यादव की गेद पर स्टंप हो गए। पोलार्ड भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और ट्रेंट बोल्ट की फुलटॉस गेंदों को बाउंडरी के बाहर पहुंचाने के चक्कर में आउट हो गए। गेंद बल्ले पर सही तरह नहीं और तीस गज के दायरे में यूसुफ पठान को कैद दे बैठे। क्रूणाल शून्य और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में  5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।


अंतिम एकादश 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), लिंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), केरॉन पोलार्ड, सौरभ तिवारी, क्रूणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, विनय कुमार, टिम साउदी, मिशेल जॉनसन


कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नारायण, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, कॉलिन डे ग्रैंडहोम, यूसुफ पठान, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed