फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: live match no 45 Delhi daredevils vs Mumbai Indians in New delhi

DDvsMI : मुंबई ने दिल्ली को दी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी मात

Sun, 07 May 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 07 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: live match no 45 Delhi daredevils vs Mumbai Indians in New delhi
लिंडल सिमंस - फोटो : espncricinfo

पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली को शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने दिल्ली को 146 रन के अंतर से मात दी। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। मुंबई के गेंदबाजों के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। करुण नायर दिल्ली की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 21 रन बनाए। मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा रहे। भज्जी ने 22 रन देकर तो शर्मा ने 11 रन खर्च कर दिल्ली के तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा मलिंगा को 2 , बुमराह और मैक्लेघन को 1-1 विकेट हासिल हुआ। पिछले मैच में दिल्ली की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन और ऋषभ पंत आज खाता भी नहीं खोल सके। दिल्ली की पारी में शुरु से अंत तक विकेटों की पतझड़ लगी रही। लिंडल सिमंस को उनके शानदार अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

विज्ञापन

SCORECARD
213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन मैक्कलेघन की गेंद पर बाउंड्री पर सिमंस को कैच दे बैठे। पारी की शुरुआत करने करुण नायर और संजू सैमसन उतरे थे। संजू के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन वह पैर जमाने से पहले ही पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में मलिंगा की गेंद पर वह कैच दे बैठे। दिल्ली के लिए पिछले मैच में जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत मुंबई के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बुमराह की गेंद पर पंत बाउंड्री पर खड़े सिमंस को कैच दे बैठे। पिछले दो मैचों में दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान रहे करुण नायर का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। पांचवें ओवर में नायर हरभजन की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे।नायर ने 21 रन बनाए। कोरी एंडरसन भी 8 गेंद में 10 रन बनाने के बाद मलिंगा की गेंद पर कैच हो गए। पारी के आठवें ओवर में रोहित शर्मा ने सैमुअल्स का स्लिप में शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद कमिंस भी हरभजन की गेंद पर पार्थिव को कैच दे बैठे। कमिंस के बाद रबाडा कर्ण शर्मा का शिकार बने। इसके बाद मोहम्मद शमी भी हरभजन की गेंद पर चलते बने। अंत में 13.4 ओवर में दिल्ली महज 66 रन पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन


लैंडल सिमंस और केरन पोलार्ड के शानदार अर्धशतकों की बदौलत मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए। अंत में पोलार्ड 35 गेंद में 63 और हार्दिक पांड्या 13 गेंद में 29 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए पांड्या और पोलार्ड के बीच नाबाद 59 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली को जीत के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। सिमंस ने 43 गेंद में 66 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए पार्थिव पटेल और लिंडल सिमंस ने शानदार तरीके से पारी की शुरुआत की। दोनों ने 5.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे सिमंस ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की दूसरे छोर पर खड़े पार्थिव ने बखूबी उनका साथ दिया। आठवें ओवर में दिल्ली को पार्थिव के रूप में पहली सफलता मिली। अमित मिश्रा ने पार्थिव को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पार्थिव ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए। पार्थिव और सिमंस के बीच पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद भी सिमंस का बल्ला चलता रहा। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने पोलार्ड के साथ 37 रन जोड़े। 13वें ओवर में वह कोरी एंडरसन की गेंद पर कैच हो गए। उन्होंने 66 रन बनाए। सिमंस के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और पोलार्ड ने तीसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े लेकिन रोहित अमित मिश्रा की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौट गए है। पोलार्ड ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी धुंआधार पारी में पोलार्ड ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं हार्दिक पांड्या ने अपनी 14 गेंद में 29 रन की पारी में 1 चौका और 3 छक्के जड़े।

 दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 19 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें 9 मैचों में दिल्ली और 10 में मुंबई विजयी रही है। फिरोज शाह कोटला के मैदान पर 7 बार दोनों की भिडंत हुई है जिसमें से 5 मैच दिल्ली के और 2 बार मुंबई के पाले में गया है। ऐसे में मैच कांटे की टक्कर वाला रहेगा। घर पर खेलने का फायदा निश्चित तौर पर दिल्ली को मिलेगा ऐसे भी घर पर मुंबई के खिलाफ उसका पलड़ा भारी ही रहता है।


दिल्ली: संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मार्लन सैमुअल्स, कोरी एंडरसन, पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, जहीर खान, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी
मुंबई; पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, नीतीश राणा, रोहित शर्मा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्कलेघन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed