फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: live Delhi Daredevils Vs Sunrisers Hyderabad in New delhi

DDvsSRH : 5 हार के बाद विजयपथ पर लौटी दिल्ली, हैदराबाद को दी 6 विकेट से मात

Wed, 03 May 2017 08:12 AM IST
amarujala.com-Presented by- नवीन चौहान
amarujala.com-Presented by- नवीन चौहान Updated Wed, 03 May 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: live Delhi Daredevils Vs Sunrisers Hyderabad in New delhi
कोरी एंडरसन - फोटो : IPL official web

आखिरकार दिल्ली ने लगातार 5 हार के बाद हैदराबाद को 6 विकेट से मात देकर अपने घर पर जीत का स्वाद चख ही लिया। दिल्ली डेविल्स ने हैदराबाद द्वारा जीत के लिए दिए लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली के सभी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। सभी विकेटों के लिए खिलाड़ियों के बीच 30 से 40 रन की साझेदारी हुई। बल्लेबाजों ने रन गति को गिरने नहीं दिया और हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। अंत में कोरी एंडरसन 38 और क्रिस मॉरिस 25 रन बनाकर नाबाद रहे।  

विज्ञापन

SCORECARD
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के लिए संजू सैमसन और करुण नायर उतरे। प्रारंंभिक जोड़ी ने शानदार शरुआत करते हुए  दिल्ली के लिए 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 40 रन जोड़े। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर सैमसन मोहम्मद सिराज की गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। सैमसन ने 24 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए कप्तान करुण नायर और ऋषभ पंत के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। लय में दिख रहे नायर सिद्धार्थ कौल की गेंद पर बाउंड्री पर कैच हो गए। उन्होंने 20 गेंद में 39 रन बनाए। नायर के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए उतरे। तीसरे विकेट के लिए अय्यर और पंत के बीच 37 रन की साझेदारी हुई इस दौरान दिल्ली का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा। फॉर्म में दिख रहे पंत 34 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह दिल्ली को लगा तीसरा झटका था। 6 वें ओवर की आखिरी गेंद पर अय्यर 34 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिराज को कैच दे बैठे। खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। 1 फिलहाल जेम्स एंडरसन 33 और मॉरिस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए दिल्ली को 12 गेंद में 12 रन बनाने हैं।  
विज्ञापन


इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में युवराज सिंह के शानदार अर्धशतक की बदौलत 185 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वार्नर और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। दोनों की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। वार्नर मोहम्मद शमी की गेंद पर 30 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए केन विलियमसन आए। विलियमसन और धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी हुई। नवें ओवर में अमित मिश्रा की गुगली पर चकमा खा गए और श्रेयस अय्यर को कैच दे बैठे। धवन केवल 28 रन बना सके। पारी के 12वें ओवर में मोहम्मद शमी की एक शॉटपिच गेंद को विलियमसन ने पुल किया गेंद सीधे बाउंड्री पर खड़े मॉरिस के हाथों में चली गई। यह मैच में शमी का दूसरा विकेट था। विलियमसन ने 24 रन बनाए।  खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। अंत में  युवराज 70 और हेनरीकस 24 रन बनाकर नाबाद रहे। चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी हुई। युवराज ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मैच में दिल्ली के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जहीर खान इस मैच में भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।  चार लगातार मुकाबलों में हारने के बाद आज दिल्ली हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल कर  हार के भंवर से निकलनी की जुगत में है। दिल्ली के कार्यवाहक कप्तान करुण नायर भी बल्लेबाजी में कोई कारनामा नहीं दिखा सके।

दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मैच से पहले आईपीएल में 9 मैच खेले गए थे। जिनमें से 6 में हैदराबाद को और 3 में दिल्ली को जीत हासिल हुई थी।  इस सीजन में जब दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने दिल्ली को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए दिल्ली केवल 176 रन बना सकी थी। इस वजह से इस बार भी हैदराबाद का पलड़ा ही भारी नजर आ रहा था।  

टीमें इस प्रकार हैं 
दिल्ली: संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, एंजेलो मैथ्यूज, ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस, कोरी एंडरसन, जयंत यादव, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी 

हैदराबाद: डेविड वार्नर, शिखर धवन, केन विलियमसन, मॉरिस हेनरीकस, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा,  नमन ओझा, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद सिराज  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed