बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने IPL में पहली बार किया ये कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच खेला गया मुकाबला हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। इस मैच में पुणे के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। आईपीएल में यह 17वां मौका था जब किसी गेंदबाज ने हैट्रिक हासिल की। वह आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले बांए हाथ के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में केवल एक बांए हाथ का गेंदबाज है और वो हैं युवराज सिंह। युवराज सिंह ने आईपीएल में दो बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है लेकिन वह स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
उनादकट ने पारी के आखिरी ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर बिपुल शर्मा, राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार को कैच कराकर हैट्रिक हासिल की। यह राइजिंग पुणे सुपर जायंट की तरफ से किसी भी गेंदबाज द्वारा ली गई पहली हैट्रिक है जबकि हैदराबाद के खिलाफ बनी दूसरी है। उनदकट की हैट्रिक इस सीजन की तीसरी हैट्रिक है। इस सीजन में सैमुअल बद्री और एंड्र्यू टाय हैट्रिक ले चुके हैं। दोनों ही गेंदबाजों ने एक ही मैच में हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा किया था। ऐसा टी-20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था।
आईपीएल में दूसरी बार हुआ यह कारनामा
हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए पुणे के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक भी रन नहीं दिया और इसी ओवर में हैट्रिक भी हासिल की। यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा मौका है जब पारी के आखिरी ओवर में एक भी रन नहीं बना। इससे पहले ऐसा वाकया साल 2008 में मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ था। उस मैच में इरफान पठान ने आशीष नेहरा को अपने ओवर की छह ह गेंदों में एक भी रन नहीं बनाने दिया था।
दूसरी बार आईपीएल में किया यह कारनामा
उनादकट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 4 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह दूसरा मौका है जह उनादकट ने आईपीएल पांच विकेट हासिल किए हैं। वह गुजरात लॉयंस की तरफ से खेल रहे जेम्स फॉक्नर के बाद आईपीएल में दो बार पांच विकेट हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।