{"_id":"590527344f1c1b621dc0d921","slug":"ipl-2017-dont-write-off-champion-ms-dhoni-says-ricky-ponting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉन्टिंग की नजर में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा यह खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पॉन्टिंग की नजर में चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा यह खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 30 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि अभी महेेंद्र सिंह धोनी में काफी क्रिकेट बाकी है और उन्हें दरकिनार करना एक गलती साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टीम इंडिया को धोनी की जरूरत है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अधिकृत वेबसाइट पर पोंटिंग ने कहा कि एकदिवसीय मुकाबलों में मध्यक्रम में धोनी एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो मजबूत पकड़ रखते हैं और जो इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। यदि शुरू में गेंद ने अपना असर दिखाया और टीम इंडिया ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए तो मध्यक्रम में ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होगी जो नियंत्रण बनाए रखे।
विज्ञापन
धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाए जाने पर हैरान हुए थे पोंटिंग
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
आईपीएल-10 में धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की कप्तानी से हटा दिया। शुरुआती मैचों में उनका बल्ला भी नहीं चला था। पोंटिंग ने कहा कि धोनी ने लंबे समय तक सफलता का स्वाद चखा है। ये तस्वीर का दूसरा पहलू है आपको आलोचनाएं भी झेलनी पड़ती हैं। पिछले 15 सालों में वैसे उनके कैरियर में ज्यादा नकारात्मकता नहीं रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इन परिस्थितियों को कैसे संभालते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जिन महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला उनमें मैक्ग्रा और शेन वॉर्न को भी यह दौर देखना पड़ा है।
धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाए जाने पर हैरान हुए थे पोंटिंग
पोंटिंग ने कहा कि वह इस बात में विश्वास नहीं रखते कि किसी को रिटायर होने के लिए कहा जाए। यह तो चैंपियनों पर खुद निर्भर करता है कि वह इस बारे में अपना फैसला खुद करें। उन्होंने कहा कि मुझे तो इस बात पर बड़ी हैरानी हुई थी जब उन्हें पुणे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था।
धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाए जाने पर हैरान हुए थे पोंटिंग
पोंटिंग ने कहा कि वह इस बात में विश्वास नहीं रखते कि किसी को रिटायर होने के लिए कहा जाए। यह तो चैंपियनों पर खुद निर्भर करता है कि वह इस बारे में अपना फैसला खुद करें। उन्होंने कहा कि मुझे तो इस बात पर बड़ी हैरानी हुई थी जब उन्हें पुणे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था।