{"_id":"f4bddd28-c17e-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-2013-spot-fixing-sreesanth-s-story-to-be-part-of-malayalam-film-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्सिंग के पैसों से फिल्म बनाना चाहता था श्रीसंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्सिंग के पैसों से फिल्म बनाना चाहता था श्रीसंत
नई दिल्ली/शुजात आलम
Updated Tue, 21 May 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों और बॉलीवुड से श्रीसंत की नजदीकियां जग जाहिर हैं। ज्यादातर लोग जानते हैं कि श्रीसंत क्रिकेट के अलावा बड़े व छोटे पर्दे पर भी देखे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद श्रीसंत ने खुलासा किया कि वह फिक्सिंग के रुपयों से फिल्मों में हाथ आजमाना चाहता था। उसने अपने भाई के साथ मिलकर इसकी योजना भी तैयार कर ली थी।
विज्ञापन
मलयालम भाषा में फिल्म बनाकर वह खुद भी उसमें रोल करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इंडियन टीम में खेलने के दौरान कई बार श्रीसंत को बॉलीवुड कार्यक्रमों में देखा गया था। वह लगातार बॉलीवुड के अवार्ड समारोह में भी जाता रहा है। यहीं से उसे फिल्मों में काम करने और फिल्म बनाने की इच्छा जगी।
विज्ञापन
फिल्म बनाने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। सूत्रों के अनुसार, आईपीएल में श्रीसंत के दोस्त और बुकी जीजू ने उसे रुपयों का लालच देकर फिक्सिंग के लिए तैयार कर लिया। श्रीसंत इसके लिए तैयार हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, श्रीसंत ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश कर रहा था। इसके लिए उसकी मुलाकात दक्षिण भारत की कई हीरोइन से भी हुई थी।
इसी कड़ी में कई बार उसकी मुलाकात मराठी फिल्मों की एक हीरोइन से भी हुई।
श्रीसंत की गिरफ्तारी के समय वह हीरोइन उसके साथ मौजूद थी। अब श्रीसंत पुलिस की पूछताछ में पहली बार गलती होने की बात कहते हुए आंसू बहाने लगता है।