फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 11 to be start from april 4 teams can retain three players

जानिए कब शुरू होगा IPL-11, 8 टीमें इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन

Thu, 26 Oct 2017 01:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 26 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
ipl 11 to be start from april 4 teams can retain three players
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी - फोटो : Hotstar
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन की शुरुआत 4 अप्रैल 2018 को होगी। आईपीएल-11 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन


आईपीएल के कार्यक्रम के अलावा नई दिल्ली में मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में एक प्रस्ताव सामने आया, जिसमें प्रत्येक फ्रैंचाइजियों को अगले साल नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक फ्रैंचाइजियों को दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी या फिर एक भारतीय और दो विदेशी क्रिकेटरों को रिटेन करने की इजाजत मिलेगी। इस प्रस्ताव पर अगले सप्ताह होने वाली बैठक में एक बार फिर विचार होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 नवंबर को इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, जिसमें सभी 8 फ्रैंचाइजी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं कि सभी फ्रैंचाइजियों को क्रिकेटरों को रिटेन करने की इजाजत नहीं मिलेगी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में अपनी रूचि दिखाई है।


अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस से अपने चहेते खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबित होने के कारण राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस को दो एडिशन के लिए आईपीएल में शामिल किया गया था।

ऐसी जानकारी भी मिली है कि फ्रैंचाइजियों को अगले आईपीएल में 75 के बजाय 80 करोड़ रूपए खर्च करने की आजादी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed