{"_id":"59f0eaeb4f1c1bc9678b7a58","slug":"ipl-11-to-be-start-from-april-4-teams-can-retain-three-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब शुरू होगा IPL-11, 8 टीमें इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए कब शुरू होगा IPL-11, 8 टीमें इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी
- फोटो : Hotstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन की शुरुआत 4 अप्रैल 2018 को होगी। आईपीएल-11 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।
आईपीएल के कार्यक्रम के अलावा नई दिल्ली में मंगलवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में एक प्रस्ताव सामने आया, जिसमें प्रत्येक फ्रैंचाइजियों को अगले साल नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिलेगी।
प्रस्ताव के मुताबिक फ्रैंचाइजियों को दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी या फिर एक भारतीय और दो विदेशी क्रिकेटरों को रिटेन करने की इजाजत मिलेगी। इस प्रस्ताव पर अगले सप्ताह होने वाली बैठक में एक बार फिर विचार होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 नवंबर को इस मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा, जिसमें सभी 8 फ्रैंचाइजी शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
हालांकि, रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं कि सभी फ्रैंचाइजियों को क्रिकेटरों को रिटेन करने की इजाजत नहीं मिलेगी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में अपनी रूचि दिखाई है।
अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस से अपने चहेते खिलाड़ियों को चुनने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबित होने के कारण राइजिंग पुणे सुपरजायंट और गुजरात लायंस को दो एडिशन के लिए आईपीएल में शामिल किया गया था।
ऐसी जानकारी भी मिली है कि फ्रैंचाइजियों को अगले आईपीएल में 75 के बजाय 80 करोड़ रूपए खर्च करने की आजादी मिलेगी।