फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL-10: Warner Says If Yuvraj Continues his Form we can defend title  

IPL-10: वार्नर ने कहा, यदि ऐसा हुआ तो फिर बन सकते हैं चैंपियन 

Thu, 06 Apr 2017 09:17 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Thu, 06 Apr 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
IPL-10: Warner Says If Yuvraj Continues his Form we can defend title  
डेविड वार्नर
अपने घरेलू मैदान में आरसीबी को 35 रन से मात देने के बाद सनराइर्स के हौसले बुलंद हैं। आईपीएल चैंपियन हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर एक बार फिर अपनी टीम को आईपीएल खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। 
विज्ञापन


वार्नर ने पहले मैच में युवराज सिंह की शानदार पारी की प्रशंसा करते हुए कहा, यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा। 
विज्ञापन

 

ये असली युवी हैं जिसे मैं टीवी पर देखता रहा हूं

IPL-10: Warner Says If Yuvraj Continues his Form we can defend title  
युवराज सिंह - फोटो : IPL
युवराज ने आईपीएल-2017 के उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वॉर्नर ने मैच के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ये असली युवी हैं जिसे मैं टीवी पर देखता रहा हूं। उन्होंने क्लीन हिटिंग और शानदार स्ट्रोक का बेहतरीन नजारा पेश किया। हम जानते हैं कि वो इस तरह से खेल सकते हैं। 

वार्नर ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि वह इस तरह से खेलना जारी रखें। यदि वह टूर्नामेंट में पांच-छह बार ऐसा प्रदर्शन करते हैं तो फिर हम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएंगे और खिताब भी जीत सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed