{"_id":"58f4e70c4f1c1b187447180b","slug":"ipl-10-manoj-tiwary-happy-with-his-contribution-in-pune-s-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे के खिलाड़ी ने RCB के खिलाफ अपनी पारी को बताया टर्निंंग प्वाइंट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुणे के खिलाड़ी ने RCB के खिलाफ अपनी पारी को बताया टर्निंंग प्वाइंट
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 18 Apr 2017 03:52 AM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी
- फोटो : Hotstar
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ अपनी 27 रन की पारी को मैच का एक टर्निंग प्वाइंट बताते हुए इस बात पर खुशी जताई कि वह टीम की जीत में योगदान दे पाए।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने 11 गेंदों में 27 रन बनाए जिसकी वजह से टीम 8 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। उसके बाद पुणे ने आरसीबी को नौ विकेट पर 134 रन ही बनाने दिए और मैच 27 रन से जीत लिया। उन्होंने कहा कि मैच में कई टर्निंग प्वाइंट थे लेकिन मेरी पारी महत्वपूर्ण थी जिससे 20 रन का फर्क पड़ा। मध्यक्रम में विकेट गिर गए थे जिससे हमने लय खो दी थी।
विज्ञापन
बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना आसान नहीं था। मेरी पारी अहम थी लेकिन दूसरों ने भी योगदान दिया। यह टीम प्रयास था। मनोज तिवारी ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था। हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया।
विज्ञापन