फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 10: Delhi Daredevils’ total joint lowest score by a side batting first in the IPL

IPL 10: दिल्ली के नाम साझा रूप से दर्ज हुआ IPLका सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड 

Mon, 01 May 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 01 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 10: Delhi Daredevils’ total joint lowest score by a side batting first in the IPL
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web

किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को मोहाली में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके बाद दिल्ली के प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। मैच लो स्कोरिंग रहा इस वजह से कई नए रिकॉर्ड इस मैच में बने और टूटे आईए मैच के कुछ रोचक पहलुओं और आंकड़ों पर नजर डालते हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के खिलाफ मोहाली में दिल्ली की टीम महज 67 रन पर ढेर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह आईपीएल में बनाया गया सबसे कम स्कोर है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स भी साल 2008 में मुंबई के खिलाफ 67 रन पर ढेर हो गई थी। 

विज्ञापन

दिल्ली का दसवां कप्तान

IPL 10: Delhi Daredevils’ total joint lowest score by a side batting first in the IPL
Karun nair, DD - फोटो : PTI
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली की कमान करुण नायर ने संभाली। वह दस साल के आईपीएल इतिहास में दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभालने वाले दसवें खिलाड़ी हैं। नायर से पहले वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, जेम्स होप्स, महेला जयवर्धने, डेविड वार्नर, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी और जहीर खान दिल्ली की कमान संभाल चुके हैं। 

आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स 15 बार ऑल आउट हो चुकी है। यह किसी भी टीम के आईपीएल इतिहास में ऑल आउट होने की सबसे ज्यादा संख्या है। दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर यह कारनाम साझा रूप से दो टीमों ने किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स 14-14 बार ऑल आउट हो चुकी हैं। 

गेंदों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी हार

IPL 10: Delhi Daredevils’ total joint lowest score by a side batting first in the IPL
संदीप शर्मा - फोटो : IPL
पंजाब के गेंदबाज संदीप शर्मा दो बार आईपीएल के किसी मैच में 4 खिलाड़ियों को अपना शिकार बना चुके हैं। पंजाब की ओर से वह इस मामले में यूसुफ अबद्दुल्लाह के साथ साझा रूप से पहले पायदान पर हैं। अब्दुल्लाह ने भी किंग्स इलेवन की ओर से दो बार 4 विकेट हासिल किए हैं। 

जब किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली के 67 रन के लक्ष्य को हासिल किया तब 73 गेंदें फेंकी जाना बाकी थी। यह गेंदों के लिहाज से आईपीएल में हासिल की गई तीसरी सबसे बड़ी जीत है। गेंदों के बाकी बचने के आधार पर आईपीएल में सबसे बड़ी जीत मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुंबई ने साल 2008 में कोलकाता द्वारा जीत के लिए दिए गए 68 रन के लक्ष्य को 87 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। 
विज्ञापन

दस विकेट से 10वीं बार जीत

IPL 10: Delhi Daredevils’ total joint lowest score by a side batting first in the IPL
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL
पंजाब ने रविवार को दिल्ली को 10 विकेट के अंतर से मात दी। यह आईपीएल में दसवां मौका था जब किसी टीम को 10 विकेट से जीत हासिल हुई है। लेकिन दिल्ली की आईपीएल में 10 विकेट के अंतर से मिली यह दूसरी हार है। 

पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए मैच की दोनों पारियों में कुल 135 रन बने।यह आईपीएल इतिहास में जिन मैचों में भी रिजल्ट निकला है उनमें दोनों टीमों के स्कोर का सबसे कम टोटल है। इससे पहले 2008 में मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों ने कुल 135 रन जोड़े थे। मुंबई ने केकेआर के 68 रन के लक्ष्य को 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed