फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Interview: 'Hitting six on first ball is common for me', says IPL youngest centurian Vaibhav Suryavanshi RR

Vaibhav Suryavanshi Interview: 'पहली गेंद पर छक्का लगाना मेरे लिए आम बात', बोले IPL के सबसे युवा शतकवीर वैभव

Tue, 29 Apr 2025 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Apr 2025 01:42 PM IST
सार

वैभव का कहना है कि पहली गेंद पर छक्का लगाना उनके लिए आम बात है। वैभव ने कहा कि मैच की गंभीर परिस्थितियों का उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने अपने संघर्ष पर भी बात की। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Interview: 'Hitting six on first ball is common for me', says IPL youngest centurian Vaibhav Suryavanshi RR
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को अपना कायल बना दिया। बिहार के इस खिलाड़ी ने 35 गेंद पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए। उन्होंने 38 गेंदों में 11 छक्कों और सात चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेलकर टी20 क्रिकेट में अब तक के सबसे कम उम्र के शतकवीर बनकर आईपीएल में धूम मचा दी। अब पूरा क्रिकेट जगत उनके साहसी स्ट्रोकप्ले का कायल हो गया है। हालांकि, वैभव का कहना है कि पहली गेंद पर छक्का लगाना उनके लिए आम बात है। वैभव ने कहा कि गंभीर परिस्थितियों का उन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


IPL 2025: 'वैभव बिहार क्रिकेट के लिए उम्मीद की किरण, एक-दो साल में भारत के लिए खेलेंगे, बचपन के कोच का बयान
विज्ञापन

'पहली गेंद पर छक्का लगाना आम बात'

Interview: 'Hitting six on first ball is common for me', says IPL youngest centurian Vaibhav Suryavanshi RR
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
वैभव का यह आईपीएल में केवल तीसरा मैच था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ आईपीएल में अपने पहले मैच में 20 गेंद पर 34 रन बनाए थे और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया था। वैभव ने यह छक्का शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लगाया था। वहीं, शतक पूरा करने के लिए वैभव ने अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद वैभव ने आईपीएल टी20 वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए सामान्य बात थी। मैं भारत के लिए अंडर-19 और घरेलू स्तर पर भी खेला हूं। वहां भी मैंने पहली गेंद पर छक्के लगाए हैं। मुझ पर पहली 10 गेंदों को खेलने का दबाव नहीं था। मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर गेंद मेरी जद में आएगी, तो मैं उसे मारूंगा।'

'मां तीन घंटे सो पाती हैं'

Interview: 'Hitting six on first ball is common for me', says IPL youngest centurian Vaibhav Suryavanshi RR
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव ने कहा, 'ऐसा नहीं था कि मैं सोच रहा था कि यह मेरा पहला मैच है। हां एक अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज मेरे सामने था और मंच बड़ा था, लेकिन मैंने केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया।' बिहार के समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी का जन्म आईपीएल शुरू होने के ठीक तीन साल बाद हुआ था। सूर्यवंशी ने इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले अपने पिता संजीव और मां आरती का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं आज जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता की वजह से हूं। मेरे इस स्तर तक पहुंचने में उनका बहुत योगदान है। मेरी मां मेरे अभ्यास सत्र की वजह से रात 11 बजे सो पाती हैं और सुबह तीन बजे उठ जाती हैं। इस तरह से वह मुश्किल से तीन घंटे सो पाती हैं।'

IPL 2025: जब लक्ष्मण ने वैभव को रोते हुए देखा, फिर द्रविड़ से भी की सिफारिश; बीसीसीआई के समर्थन से चमकी किस्मत
विज्ञापन

'पिता ने हमेशा मेरा समर्थन किया'

Interview: 'Hitting six on first ball is common for me', says IPL youngest centurian Vaibhav Suryavanshi RR
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
वैभव ने कहा, 'मेरे पिता ने मेरे लिए अपना काम छोड़ दिया। मेरा बड़ा भाई काम संभाल रहा है और घर बड़ी मुश्किल से चल रहा है, लेकिन पापा मेरा समर्थन कर रहे हैं। भगवान यह सुनिश्चित करते हैं कि जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं वे कभी असफल न हों। जो परिणाम हम देख रहे हैं और जो सफलता मैं हासिल कर रहा हूं वह मेरे माता-पिता के कारण है।' 14 साल के वैभव सुर्खियों में आने के बावजूद अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रखना चाहते हैं और उनका लक्ष्य लंबे समय तक भारत की तरफ से खेलना है। उन्होंने कहा, 'मैं भारत की तरफ से खेलना चाहता हूं और इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। मैं उस स्तर तक पहुंचने तक कड़ी मेहनत करना बंद नहीं कर सकता। मैं देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed