आज अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस है। यह दिन सभी दोस्तों और दोस्ती के लिए खास होता है। जिन दोस्तों के बीच दूरिया हो जाती हैं वे भी आज के दिन अपने गिले-शिकवे दूर कर नई शुरुआत करते हैं। दुनिया में ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं है जहां पर दोस्तों ने दोस्ती की मिशाल कायम न की हो। खेलों में अगर देखा जाए तो लियोनल मेसी और कोबे ब्रायंट की दोस्ती जगजाहिर रही। जबकि दोनों का ताल्लुक अलग-अलग खेल से रहा। रोजर फेडरर और राफेल नडाल टेनिस कोर्ट पर धुर विरोधी हैं लेकिन मैदान के बाहर दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। इसी तरह क्रिकेट की दुनिया में देखा जाए तो सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश की। इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे पर आज बात सचिन और कांबली की दोस्ती पर करते हैं।
Friendship Day 2021: उतार-चढ़ाव के बावजूद जगजाहिर है सचिन-कांबली की दोस्ती, जानें कुछ दिलचप्स किस्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:46 AM IST
सार
आज अंतराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डेे है। खेलों की दुनिया में कई खिलाड़ियों ने एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहने के बावजूद दोस्ती की मिसाल कायम की है। क्रिकेट में अगर देखा जाए तो सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती जगजाहिर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन