फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day 2021: इन ड्राइविंग टिप्स से बनें यारों के यार, दोस्त कभी नहीं भूलेंगे आपको

Sun, 01 Aug 2021 08:37 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 01 Aug 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
world friendship day 2021 date in india motorcycle driving safety tips what are the safety rules for riding a bike
Film Sholay Jai-Veeru Bike Riding Scene - फोटो : For Reference Only
International Friendship Day 2021 : यूं तो दोस्ती एक एहसास का नाम है और हर व्यक्ति अपने जज्बात का इजहार करते हुए इसकी एक अनोखी परिभाषा दे सकता है। दुनिया भर में दोस्तों के बीच के इस संबंध को मनाने के लिए हर साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या International Friendship Day (इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे) अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह एक अगस्त रविवार को मनाया जा रहा है। 


आमतौर पर दोस्त एक साथ अच्छा समय बिताने के लिए लॉन्ग राइड पर निकल जाते हैं। और जब सैर-सपाटा की बात हो तो एडवेंचर टूअरिंग मोटरसाइकिल पर इसका एक अलग ही मजा है। लेकिन मोटरसाइकिल राइडिंग से प्यार के साथ ही, एक अच्छे और जिम्मेदार दोस्त की यह पहचान है कि वह दोस्तों के साथ सुरक्षित मोटरसाइकिल सवारी के महत्व से समझौता न करे। ऐसा कर आप न सिर्फ अपनी जान बचाएंगे बल्कि अपने दोस्त को भी महफूज करेंगे। सुरक्षा की शुरुआत घर से होती है। बाइक में पीछे बैठने वाले सवार की सुरक्षा के साथ-साथ ही अपनी सुरक्षा का ख्याल भी रखना होता है।
world friendship day 2021 date in india motorcycle driving safety tips what are the safety rules for riding a bike
Triumph Scrambler - फोटो : For Reference Only
एक जिम्मेदार राइडिंग ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ शुरू होती है। इसके साथ ही वे खतरनाक राइडिंग में शामिल नहीं होते हैं। क्योंकि बेपरवाह होकर ड्राइविंग करना खुद के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डालता है। यातायत के नियमों को समझना और पालन करना बेहद जरूरी होता है। सड़क पर होने वाली ज्यादातर दुर्घटनाओं में अक्सर चालक की गलती देखी जाती है। अगर आप नियमों के मुताबिक सही तरीके से ड्राइविंग नहीं करते हैं तो आप खुद के साथ दूसरों को भी मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं कुछ खास ड्राइविंग टिप्स, जिन्हें अपनाकर और दोस्तों को हमेशा याद दिलाकर, आप दुर्घटना का शिकार होने से बच सकते हैं और अपने दोस्तों की बेशकीमती जान बचा सकते हैं। 
world friendship day 2021 date in india motorcycle driving safety tips what are the safety rules for riding a bike
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
तेज रफ्तार से बचें
आमतौर पर देखा जाता है कि युवा बाइक राइडर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के शौकीन होते हैं। लेकिन आपके मोटरसाइकिल की जितनी ज्यादा रफ्तार होगी, सड़क पर दुर्घटना की संभावना भी उतनी ज्यादा बनी रहेगी। इसलिए सड़क पर गाड़ी हमेशा धीरे चलाएं। वाहन चालकों को सावधान करने के लिए यातायात विभाग के विज्ञापन की उन चंद लाइनों को हमेशा याद रखन चाहिए - Speed Thrills but Kills. यानी रफ्तार रोमांचित तो करती है, लेकिन मौत लाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world friendship day 2021 date in india motorcycle driving safety tips what are the safety rules for riding a bike
motorcycle in rain - फोटो : For Reference Only
टायरों को जरूर चेक कराएं
लॉन्ग राइड पर जाने से पहले बाइक के टायर्स की चेकिंग जरूर करा लें। इस बात का ध्यान रखें कि टायर का कर्वी पैटर्न सही हालत में हो ताकि टायर की ग्रिप बनी रहे। इससे जिन सड़कों पर फिसलन होगी आपको कोई खतरा नहीं होगा। राइडिंग पर निकलने से पहले टायर्स की हालत की जांच जरूर करानी चाहिए। खासतौर पर बारिश के मौसम में बाइक लंबी दूरी तय करने के लायक है या नहीं। ऐसा नहीं करना जोखिम को दावत देना है। 
विज्ञापन
world friendship day 2021 date in india motorcycle driving safety tips what are the safety rules for riding a bike
Bike Riding - फोटो : Jawa Motorcycles
उचित दूरी रखें
कार चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। ज्यादातर दुर्घटनाएं बहुत नजदीक चलने की वजह से होती हैं। हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली गाड़ी से कम से कम 70 मीटर की दूरी रहना जरूरी है। साधारणतया, ड्राइविंग के समय अगर आपको सड़क के बीच में वाइट पट्टी (जो अधिकांश सड़कों पर होती ही है), दिखती है तो आप अगली कार से खुद को सुरक्षित दूरी पर मान सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed