फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Rohit sharma to miss rest of England series

तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

Fri, 29 Aug 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Aug 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
Injured Rohit sharma to miss rest of England series
टेस्ट सीरीज में बढ़त बनाने के बाद लगातार 3 मैच हारकर टीम इंडिया ने सीरीज गंवा दी। सीरीज में लगातार हार से टीम के खिलाड़ियों का मनोबल भी तेजी से गिरता गया। इसके बाद बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया जिनका काम खिलाड़ियों को उत्साहित करना और लगातार अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


बीसीसीआई का यह दांव उस समय सफल भी माना गया जब वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 133 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत को सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने के लिए नॉटिंघम में शनिवार को होने वाले तीसरे वनडे मैच में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उसे मैच से एक दिन पहले ही तगड़ा झटका लग गया जब टीम के एक सलामी बल्लेबाजी की अंगुली टूट गई।
विज्ञापन

रोहित की अंगुली टूटी, स्वदेश के लिए हुए रवाना

Injured Rohit sharma to miss rest of England series
टीम इंडिया सीरीज के तीसरे मैच के लिए तैयारियों में जुटी थी, कि भारत के सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा की अंगुली में चोट लग गई जिस कारण उन्हें शेष वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ गया। अब वह न वनडे सीरीज खेल सकेंगे और न ही ट्वंटी-20 मैच।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने चोटिल रोहित की जगह मुरली विजय को भारत से इंग्लैंड के लिए रवाना कर दिया है। मुरली टेस्ट सीरीज खेलने के बाद स्वदेश लौट आए थे और अब वह रोहित की जगह लेने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं।

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में बताया कि रोहित शर्मा के दाएं हाथ की मध्यम अंगुली में फ्रेक्चर है और वह शेष सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। चयनकर्ता समिति ने उनकी जगह मुरली विजय को भेजने का फैसला लिया है।

हालांकि इंग्लैंड के दौरे पर गई टीम इंडिया में बतौर बल्‍लेबाज अंबाती रायडु और 19 साल के संजू सैमसन तीसरे वनडे के लिए रोहित की जगह ले सकते हैं।

नई ओपन‌िंग जोड़ी के साथ उतरने को मजबूर भारत

Injured Rohit sharma to miss rest of England series
टीम इंडिया टेस्ट की तरह वनडे सीरीज में कोई गलती नहीं करना चाहेगी। हालांकि दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ओपनर रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में भारत को अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इस मैच में भी बड़ी पारी की आस होगी। इन बल्‍लेबाजों ने पिछले मैच में बेह‌तरीन बल्‍लेबाजी की थी।

हालांकि टीम के लिए बड़ा सिरदर्द शिखर धवन और विराट कोहली का आउट ऑफ फॉर्म ‌होना है। टेस्‍ट के बाद वनडे सीरीज में भी दोनों बल्‍लेबाज नाकाम रहे हैं। रोहित के लौट जाने के बाद धवन का इस मैच में खेलना तो तय है लेकिन टीम को उनसे नए जोड़ीदार के साथ इस मैच में बड़ी पारी की आस है।

कोहली भी चाहेंगे कि वह अपने 'फ्लॉप शो' को इस मैच में बड़ी पारी खेंलकर विराम दें। निचले क्रम में रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन भी भारत की उम्मीद बन सकते हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजों से भी कमाल की होगी आस

Injured Rohit sharma to miss rest of England series
जहां तक भारत की गेंदबाजी विभाग का सवाल है तो पिछले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को अपनी ‌स्विंग से इंग्लैंड के बल्‍लेबाजों को इस मैच में भी परेशान करना होगा।

रवींद्र जडेजा और आर अश्विन फिरकी विभाग में इंग्लैंड के बल्‍लेबाजों को छकाना होगा जिससे वे बड़ा स्कोर खड़ा न कर सके, पिछले मैच में जडेजा ने 4 विकेट झटककर इंग्लैंड का मध्य क्रम तोड़कर रख दिया था जिस कारण मेजबान टीम को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा।   

बल्‍लेबाजी की तरह अगर भारत की गेंदबाजी इस मैच में भी कमाल दिखाती है तो टीम इंडिया को सीरीज में अजेय बढ़त दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed