फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDW vs AUSW Smriti Mandhana created history by scoring a century against australia Pink ball test first Indian woman cricketer to achieve this feat

INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना ने शतक जड़ रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर

Fri, 01 Oct 2021 10:24 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गोल्ड कोस्ट Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 01 Oct 2021 10:24 AM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह पिंक बॉल टेस्ट में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं। 

विज्ञापन
INDW vs AUSW Smriti Mandhana created history by scoring a century against australia Pink ball test first Indian woman cricketer to achieve this feat
स्मृति मंधाना - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने डे/नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया है। इसके अलावा वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यह मंधाना का पहला टेस्ट शतक है। 

विज्ञापन


यह करिश्मा करने वाली पहली भारतीय

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली स्मृति भारत की पहली बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह पहली नॉन इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारूओं की धरती पर शतक लगाया है। 
विज्ञापन


चौका लगाकर पूरा किया शतक

स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया। उन्होंने यह स्कोरिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज एलियस पेरी की गेंद पर लगाया। मंधाना ने पहला टेस्ट शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उनके इस शतक के जरिए टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा व्यक्गित स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। कंगारू महिला टीम के खिलाफ  उनका स्कोर 108 रन नाबाद टेस्ट, 102 रन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए हैं। 

सबसे ज्यादा टेस्ट स्कोर बनाने वाली विदेशी खिलाड़ी

स्मृति मंधाना दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। उन्होंने 124 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में मंधाना ने मॉली हाइड को पीछे छोड़ दिया। 


महिला टीम का पहला डे/नाइट टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला जा रहा टेस्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला डे/नाइट मैच है। जबकि, कंगारू टीम अपना दूसरा दिन/रात्रि का टेस्ट खेल रही है। इससे पहले कंगारू महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed