INDW vs AUSW: एलिस पेरी के नाम कीर्तिमान, 5000 रन और 300+ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
एकदिवसीय मैचों में पेरी के नाम 152 विकेट के साथ 3,135 रन हैं, जबकि टी-20 में इस ऑलराउंडर के नाम 115 विकेट के साथ 1,243 रन हैं।
विस्तार
THERE IT IS 💫
— Australian Women's Cricket Team 🏏 (@AusWomenCricket) October 2, 2021
Congratulations to Ellyse Perry for taking 300 international wickets! #AUSvIND pic.twitter.com/pxUiXmUjbe
एकदिवसीय मैचों में पेरी के नाम 152 विकेट के साथ 3,135 रन हैं, जबकि टी-20 में इस ऑलराउंडर के नाम 115 विकेट के साथ 1,243 रन हैं। पिंक बॉल टेस्ट के पहले दो दिनों सकारात्मक क्रिकेट खेलने के बाद, तीसरे दिन भारतीय कप्तान मिताली राज ने पारी घोषित करने का एलान किया। डिनर ब्रेक से पहले भारत का स्कोर 359/7 था।
एलिसे पेरी ने 143वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूजा वस्त्राकर (13) को आउट किया। इसके तुरंत बाद अंपायरों ने डिनर ब्रेक के लिए कॉल किया। तब दीप्ति शर्मा अर्धशतक लगाकर क्रीज पर थीं। दीप्ति के 66 रन पर आउट होते ही, मिताली ने 377/8 के कुल स्कोर पर पारी घोषित कर दी। दीप्ति क अलावा स्मृति मंधाना ने 127 रन की पारी खेली।