फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, ये धाकड़ खिलाड़ी ही संभालेगा कमान

Fri, 29 Nov 2019 09:22 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 29 Nov 2019 09:22 AM IST
सार

West Indies

विज्ञापन
INDvWI: West indies cricket team announced for series against India
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

6 दिसंबर से भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 और फिर वन-डे सीरीज के लिए कैरेबियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। वेस्टइंडीज की कमान एक बार फिर कीरोन पोलार्ड को सौंपी गई। तीन टी-20 के बाद 15 दिसंबर से वन-डे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

INDvWI: West indies cricket team announced for series against India
फैबियन एलन - फोटो : ट्विटर

सलामी बल्लेबाज फेबियन एलन की भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से होने वाली तीन इंटरनेशनल टी-20 मैच की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है। प्रमुख बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की वेस्टइंडीज टी-20 टीम से छुट्टी हो गई हैं। अफगानिस्तान के हाथों मिली हार की वजह से दो बार के वर्ल्ड टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज टीम में यह बदलाव हुए हैं।

INDvWI: West indies cricket team announced for series against India
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर

कीरोन पोलार्ड तीन इंटरनेशनल टी-20 मैचों और तीन इंटरनेशनल वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान बने रहेंगे। शाई होप को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में दिनेश रामदीन के कवर के रूप में शामिल किया गया था, उन्हें एक टी-20 मैच खेलने को मिला, जिसमें उन्होंने 46 गेंदों में 52 रन बनाए थे, बावजूद इसके उन्हें टी-20 टीम से बाहर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: West indies cricket team announced for series against India

दूसरे टी-20 मैच से उपलब्ध रहेंगे निकोलस पूरन

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के दौरान घुटने में लगी चोट की वजह से बाहर हुए फेबियन एलन की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया और इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया। निकोलस पूरन निलंबन की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे, लेकिन वे भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से खेल सकते हैं। इसके चलते उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
INDvWI: West indies cricket team announced for series against India
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर

वन-डे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीमो पॉल, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन ऐलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन, शेरफोन रदरफोर्ड, लेंडी सिमंस, केस्रिक विलियम्स, हेडन वाल्श, जूनियर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed