{"_id":"5ddffad28ebc3e549b507561","slug":"rahul-dravid-disappointed-over-indian-coaches-not-getting-opportunities-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ ने जताई निराशा, बोले- IPL में होने चाहिए ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ ने जताई निराशा, बोले- IPL में होने चाहिए ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ज्यादा से ज्यादा भारतीय कोच देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि भारतीय कोच भी विदेशी कोच की तरह काबिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने यह बात इंडिया अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए मैच में शिरकत करते हुए कही।
2 of 4
राहुल द्रविड़
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, 'मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे प्रशिक्षक हैं। मुझे उनकी काबिलियत में पूरा विश्वास है। जिस तरह हमारे पास क्रिकेट में शानदार प्रतिभा है उसी तरह हमारे पास कोचिंग विभाग में भी अच्छी प्रतिभा है। हमें उन्हें आतविश्वास देने और अच्छा करने के लिए समय देने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह इसमें सफल रहेंगे।'
3 of 4
राहुल द्रविड़
बता दें कि द्रविड़ एनसीए के प्रमुख बनने से पहले इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स तथा दिल्ली डेयरडेविल्स की भी कोच पद की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जब वह आईपीएल में कोचिंग स्टाफ में भारतीय लोगों को नहीं देखते हैं तो उन्हें निराशा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : File
उन्होंने आगे कहा, 'जब कई सारे लड़कों को आईपीएल में सपोर्ट स्टाफ में मौका नहीं मिलता है तो मुझे कई बार निराशा होती है। ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल में कई सारे भारतीय खिलाड़ी हैं, कई सारी स्थानीय जानकारी की जरूरत है। मुझे लगता है कि इससे कई टीमें फायदा उठा सकती हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से जानते हैं और उन्हें बेहतर तरीके से समझते भी हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।