फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi

विंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे आज, जीत बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 24 Oct 2018 05:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi

बेहतरीन फार्म में चल रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की मदद से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां खेले जाने वाले दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भी जीत की लय कायम रखने उतरेगी। 

विज्ञापन


विराट और रोहित शर्मा के शतकों ने गुवाहाटी में पिछले मैच में 323 रन के लक्ष्य को आसान बनाकर भारत को पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत दिलाई।

गुवाहाटी में विराट और रोहित ने भारत को 47 गेंद बाकी रहते जीत दिलाकर वेस्टइंडीज का रहा सहा मनोबल भी तोड़ दिया। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों के फॉर्म के चलते मध्यक्रम को कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 
विज्ञापन


विश्व कप से पहले अहम मानी जा रही इस श्रृंखला में हालांकि मध्यक्रम को भी आजमाए जाने की जरूरत है।

गेंदबाजी कमजोर कड़ी

INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi

भारत को हालांकि वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम पर अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कोहली को पता है कि गेंदबाजी पिछले मैच में कमजोर कड़ी रही थी।

डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह और भरोसेमंद भुवनेश्वर कुमार की गैर मौजूदगी में भारतीय गेंदबाज बारसापारा स्टेडियम पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

रवींद्र जडेजा भी लय में नहीं थे जिससे कैरेबियाई बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बना डाला।

मोहम्मद शमी ने 10 ओवरों में 81 रन दिए। इसके बावजूद विकल्प नहीं होने के कारण कोहली को उन्हें ही उतारना होगा। 

दूसरे टेस्ट में दस विकेट लेने वाले उमेश यादव भी उस फॉर्म को दोहरा नहीं सके और महंगे साबित हुए।

विश्व कप में अब एक साल से भी कम रह गया है लिहाजा टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजों का पूल तैयार करना चाहता होगा। ऐसे में उमेश को और मौके दिए जा सकते हैं । 

पहले मैच में बाहर रहे चाइनामैन कुलदीप यादव को खलील अहमद की जगह उतारा जा सकता है।

हेटमेयर पार लगाएंगे वेस्टइंडीज नैया!

INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi

वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमेयर से पिछले प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद कर रही होगी जिसने 78 गेंद में 106 रन बनाए। मर्लोन सैमुअल्स भी टीम का हिस्सा हैं लेकिन पहले मैच में जल्दी आउट हो गए थे।

एशिया कप में शानदार फार्म में रहे शिखर धवन ने यहां दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाया था। 

कैरेबियाई टीम में तेज गेंदबाज केमार रोच की वापसी हुई है जो परिवार में निधन के कारण टेस्ट श्रृंखला नहीं खेल सके थे।

विज्ञापन

रोहित-विराट-धोनी बनाएंगे ये रिकॉर्ड्स

INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi

भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर 81 रन बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर इस प्रारूप में सबसे तेज 10000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इस रिकार्ड की संभावना ने दर्शकों में इस मैच को लेकर अतिरिक्त उत्साह भर दिया है। तेंदुलकर ने 259 पारियों में वह आंकड़ा छुआ था जबकि कोहली 204 पारियां खेल चुके हैं।

दोनों टीम इस प्रकार है 

INDvWI: India wants win against second odi in West Indies in second odi
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव

वेस्टइंडीज: जैसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुईस, एशले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पावेल, केमार रोच, मर्लोन सैमुअल्स, ओशाने थामस। 

मैच का समय: दोपहर 1:30 से।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed