{"_id":"59e70da94f1c1bec538b818a","slug":"indvsnz-bcci-fails-to-make-security-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI एक बार फिर सवाल के घेरे में, सुरक्षा इंतजाम को लेकर रही नाकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI एक बार फिर सवाल के घेरे में, सुरक्षा इंतजाम को लेकर रही नाकाम
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 18 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सुरक्षा के इंतजाम को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। दरअसल, मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए दौरे के पहले अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने न्यूजीलैंड को 30 रन से हरा दिया था। इस दौरान बीसीसीआई सुरक्षा के इंतजाम करने में नाकाम रही। मैच देखने के लिए स्टेडियम के बाहर हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन जब दर्शक वापस लौटने लगे तो उन्होंने बताया कि यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन
दरअसल, जहां भी अंतरराष्ट्रीय मैच होना होता है तो उस मैच से पहले स्थानीय पुलिस वहां के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित करती है, जिसमें बोर्ड के सदस्य भी शामिल होते हैं। बैठक में वो दर्शकों और खिलाड़ियों दोनों के लिए एक योजना को तैयार करते हैं, जिससे की खेल सुचारु रूप से चल सके। मगर इस बार बीसीसीआई मुंबई पुलिस के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने में विफल रही।
विज्ञापन
पढ़ेंः- कीवी टीम को लगा तगड़ा झटका, यह ऑलराउंडर वन-डे सीरीज से हो सकता है बाहर
विज्ञापन
इस मामले में मुम्बई जोन-1 के डिप्टी कमिश्नर मनोज शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, 'बीसीसीआई सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी इक्युपमेंट का इंतजाम नहीं की। उन्होंने कहा कि जहां भी कोई मैच होता है तो उससे संबंधित एसोसिएशन सुरक्षा से संबंधित सारे इक्युपमेंट मुहैया कराते हैं, जिसमें स्कैनर,सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुरक्षा के इंतजाम शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमलोग केवल मैन ऑफ पॉवर दे सकते हैं। मैच शुरु होने से पहले मैने इसके बारे में बातचीत की थी।
हालांकि इसके बारे में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने तीन बार बीसीसीआई और सीओए को पत्र लिखा था। मगर उन्होंने ना कभी लेटर को रिसीव किया और ना ही उसका एक भी रिप्लाई दिया। बता दें कि दोनों टीमों के बीच अगला अभ्यास मैच 19 अक्टूबर को खेला जायेगा। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली वन-डे सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज का आयोजन होना है।