एमएस धोनी का बाइक, कार प्रेम किसी से छिपा नहीं। धोनी जब-जब अपने शहर रांची में होते हैं तो खुद के गैराज में वक्त बीताते हैं। अकेले ही लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को देखने को मिला।
VIDEO: धोनी अपने घर में बने ड्राइवर, हमर में ऋषभ पंत और जाधव को घुमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांच वन-डे मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला धोनी के गृहनगर रांची में है। इसलिए माही ने यहां एयरपोर्ट से टीम बस में होटल जाने की बजाए अपनी 'हमर' गाड़ी से जाने का फैसला किया। इस दौरान ऋषभ पंत और केदार जाधव भी उनकी गाड़ी में सवार हो गए।
एयरपोर्ट से धोनी जब हमर में टीम इंडिया को बैठा रहे थे, तो इसका वीडियो किसी फैन ने बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो चुका है। वैसे जब-जब रांची में मैच हुए हैं तो धोनी इसी तरह खुद ड्राइव करते हुए ही होटल पहुंचे हैं।
A post shared by Team India🇮🇳 (@indiancricketteam7) on
इसके पहले एयरपोर्ट के भीतर टीम इंडिया का जमकर स्वागत किया गया। पूरा हॉल धोनी-धोनी की आवाज से गूंज रहा था। खुद भारतीय क्रिकेट टीम की ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से इस शानदार वीडियो को शेयर किया गया था।
A post shared by Team India (@indiancricketteam) on
बता दें कि भारत इस वक्त पांच मैच की वन-डे सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। तीसरा मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 8 मार्च को खेला जाना है। अगर टीम इंडिया मैच अपने नाम कर लेती है तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त मिल जाएगी।