फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDvSA: South Africa team announced for test and T20 series vs India

INDvSA: भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, विराट सेना से भिड़ेंगे ये खिलाड़ी

Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 14 Aug 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
INDvSA: South Africa team announced for test and T20 series vs India
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

अगले महीने से से शुरू होने वाले भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी टीम घोषित कर दी है। दोनों टीम तीन टी-20 और फिर तीन टेस्ट मैच की सीरीज में एक-दूसरे से टकराएगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरे के लिए मंगलवार को अपनी दोनों टीमों का एलान किया। क्विंटन डिकॉक को टी-20 टीम की कप्तानी दी गई है, जबकि रैसी वनडर डसन उप-कप्तान होंगे। टेस्ट कप्तानी फाफ डु प्लेसी ही संभालेंगे, जबकि टेस्ट टीम के उप-कप्तान तेंबा बवुमा होंगे।

विज्ञापन


टेस्ट टीम में तीन नए चेहरे तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे, स्पिनर सेनुरैन मुथुसामी और विकेटकीपर बल्लेबाज रूडी सेकंड्स शामिल होंगे। टी-20 टीम में भी तीन नए चेहरे होंगे। टेम्बा बवुमा, बीजॉर्न फॉर्टुइन और एनरिच नोर्ट्जे टी-20 टीम का हिस्सा हैं। एडेन मार्करम, थियुनिस डि ब्रुएन और लुंगी एनगिडी को टी-20 टीम में नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

ऐसी है टेस्ट और टी-20

टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीमः फाफ डु प्लेसी (कप्तान), तेंबा बवुमा, थियुनिस डि ब्रुएन, क्विंटन डिकॉक, डीन एल्गर, जुबायर हम्जा, केशव महाराज, एडेन मार्करम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्ट्जे, वर्नन फिलैंडर, डेन पीट, कगीसो रबाडा, रूडी सेकेंड।

टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीमः क्विंटन डिकॉक (कप्तान), रैसी वनडर डसन, टेंबा बवुमा, जुनियर डाला, बीजॉर्न फॉर्टुइन, ब्यूरैन हेंडरिक्स, रीजा हेंडरिक्स, डेविड मिलर, एनरिच नोर्ट्जे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटॉरियस, कगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉन जॉन स्मट्स।

दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

 

तारीख    मैच डिटेल्स  जगह समय
15 सितंबर 2019 पहला T20 धर्मशाला शाम 7 बजे
18 सितंबर 2019 दूसरा T20  मोहाली शाम 7 बजे
22 सितंबर 2019 तीसरा टी-20 बेंगलुरु शाम 7 बजे
2-6 अक्टूबर 2019 पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम रात  9:30 सुबह
10-14 अक्टूबर 2019 दूसरा टेस्ट मैच पुणे 9:30 सुबह
19-23 अक्टूबर 2019 तीसरा टेस्ट मैच रांची 9:30 सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed