फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: चार साल पहले मिली थी कड़वी यादें, हार का गम अबतक नहीं भूला पाया दक्षिण अफ्रीका

Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
INDvSA: Some South African players are still in dilemma, accepts Aiden Markram before Vizag test
2015 में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्वि्टर

टी-20 सीरीज बराबर में छूटने के बाद अब दो अक्टूबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट श्रृंखला का आगाज होने जा रहा है। दोनों टीम के खिलाड़ी तीन मैच की इस टेस्ट सीरीज को जीतने के लिए जी-जान लगा देंगे। पहला टेस्ट विशाखापट्टनम में होना है। मगर इस मैच से पहले मेहमान टीम के बल्लेबाज एडन मार्करम पुरानी हार नहीं भूला पा रहे।

INDvSA: Some South African players are still in dilemma, accepts Aiden Markram before Vizag test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2015 - फोटो : पीटीआई

दरअसल, चार साल पहले टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भारत का दौरा किया था, जिसमें मेहमानों को विराट कोहली की टीम ने पराजित किया था। मार्कराम तब 20 साल के थे और तब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण नहीं किया था। मार्कराम ने स्वीकार किया कि टीम के कुछ साथी खिलाड़ी यहां 2015 में मिली 0-3 की हार को भूल नहीं पाए हैं।

INDvSA: Some South African players are still in dilemma, accepts Aiden Markram before Vizag test
aiden markram,

मार्कराम ने आईसीसी की अधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘कुछ साल पहले मैं उस श्रृंखला को देख रहा था और मुझे याद है कि यह काफी मुश्किल दिख रही थी। और मुझे पूरा भरोसा है कि कुछ खिलाड़ी जो उस दौरे पर थे, उन पर थोड़ा सा दबाव होगा, लेकिन इसमें कोई परेशानी नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSA: Some South African players are still in dilemma, accepts Aiden Markram before Vizag test
एडन मार्करम - फोटो : पीटीआई

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत ही नहीं बल्कि उपमहाद्वीप में कहीं का भी दौरान आसान नहीं है। यह चुनौती से भरा होगा, लेकिन अगर हम उन चुनौतियों से पार पा लें तो यह सचमुच फलदायी हो सकता है।’ इस सलामी बल्लेबाज ने अभी तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 1358 रन जुटाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह ए टीम के साथ अपने हालिया अनुभव से फायदा उठा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed