भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में संघर्ष कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीकी टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने अपनी टीम को बीच सीरीज में अपने बेवकूफाना हरकत से और परेशानी में डाल दिया है। एडन मार्करम का बल्ला इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं चल पाया। जिसके कारण वह परेशान होकर ऐसी हरकत कर बैठे हैं, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ सकता है।
INDvSA: दीवार पर मुक्का मारकर तोड़ी हड्डी, अब पूरी सीरीज से बाहर हुआ यह फ्लॉप खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन