फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: ब्रिस्बेन टेस्ट फतह करने वाली टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों को नहीं मिली चेन्नई टेस्ट में जगह

Fri, 05 Feb 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
INDvENG: Five Indian players of the match winning team in Brisbane Test did not get a place in playing xi in Chennai Test
ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद भारत - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से चेन्नई में शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद टीम इंडिया का यह पहला मैच है। यही नहीं भारतीय टीम एक साल बाद घरेलू जमीन पर कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही है।

INDvENG: Five Indian players of the match winning team in Brisbane Test did not get a place in playing xi in Chennai Test
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी कई बदलाव हुए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच की तुलना में टीम में पांच बदलाव किए गए हैं। विराट कोहली जहां बतौर कप्तान टीम की कमान संभाल रहे हैं तो वहीं चोट से उबरने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की वापसी हुई है। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन भी चोट से उबरने के बाद अपनी जगह पर लौट आए हैं। इसमें सबसे हैरानी वाला फैसला मैच के एक घंटे पहले स्पिनर शाहबाज नदीम को शामिल करना रहा। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद कुलदीप यादव के ऊपर तवज्जो दी गई। 

INDvENG: Five Indian players of the match winning team in Brisbane Test did not get a place in playing xi in Chennai Test
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

बात करें ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट जीतने वाली विजयी टीम की तो उसमें से पांच खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल नहीं हैं। ये खिलाड़ी हैं टी नटराजन, नवदीप सैनी, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज। नटराजन और सैनी इंग्लैंड के खिलाफ स्क्वॉड में ही नहीं हैं जबकि मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को बेंच पर बैठना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvENG: Five Indian players of the match winning team in Brisbane Test did not get a place in playing xi in Chennai Test
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम: 
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शाहबाज नदीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed