{"_id":"5dceade58ebc3e54c64e9adf","slug":"indvban-umesh-yadav-smashes-three-sixes-in-unbeaten-10-ball-cameo-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvBAN: उमेश यादव ने फिर की छक्के की बारिश, 250 की स्ट्राइक रेट से मैदान पर लाया तूफान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvBAN: उमेश यादव ने फिर की छक्के की बारिश, 250 की स्ट्राइक रेट से मैदान पर लाया तूफान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
छक्के की बरसात करते उमेश यादव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुक्रवार को पहले मयंक अग्रवाल का तूफाना आया। भारतीय सलामी बल्लेबाज के दोहरे शतक के बाद आखिर में उमेश यादव ने भी धमाल मचा ही दिया। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक बार फिर इस भारतीय गेंदबाज ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया।
2 of 5
छक्का उड़ाते उमेश यादव
- फोटो : ट्विटर
आखिरी के 10 ओवर्स में भारत ने 97 रन बनाए हैं। उमेश ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 250 की स्ट्राइक रेट से तीन छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 25 र नबनाए। एक तरफ मैदान के भीतर जहां मयंक लंबे-लंबे छक्के उड़ा रहे थे तो दूसरी ओर ड्रेसिंग रूम में बैठी पूरी टीम इंडिया उनके खेल को लुत्फ उठा रही थी।
3 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ट्विटर
भारतीय पारी का 113वां ओवर लेकर आए, स्पिनर इबादत हुसैन की दो गेंदों पर उमेश ने लगातार दो छक्के उड़ाते हुए स्टेडियम पर मौजूद एक-एक क्रिकेट फैन को रोमांचित कर दिया। उमेश की अगर टेस्ट मैच में पिछली 17 गेंदों का आंकड़ा निकाला जाए तो हर कोई हैरान रह जाएगा। जी हां, इस भारतीय गेंदबाज ने पिछली 17 गेंदों में 55 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ट्विटर
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 493 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 60 और उमेश यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट की पिछली 17 गेंदों में अबतक 8 छक्के जड़ चुके हैं। उमेश यादव की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
उमेश यादव छक्के
- फोटो : ट्विटर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में भी उमेश यादव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हुई थी। इस मैच में उमेश ने 10 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ 5 छक्के जड़े थे। अब एक बार फिर से बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे उमेश यादव छक्कों की बारिश कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।